Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

RCB ने किया रजत पाटीदार के रिप्लेसमेंट का ऐलान, इस अनजान बॉलर को किया टीम में शामिल

Collage 47

IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। आरसीबी ने 7 अप्रैल को घोषणा करते हुए बताया कि रजत पाटीदार की जगह टीम में विजय कुमार वैशाक को शामिल कर लिया गया है। रजत एड़ी की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उन्हें अभी इस चोट से उबरने में वक्त लगेगा। नीचे जानिए कौन हैं विजय कुमार वैशाक।

कौन हैं विजय कुमार वैशाक

Kullu Dussehra 2026 Celebration

26 साल के विजय कुमार वैशाक तेज गेंदबाज हैं। वह घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक की तरफ से खेले हैं। उन्होंने 14 टी20 में 22 विकेट लिए हैं। आरसीबी ने उन्हें 20 लाख की कीमत पर अपने साथ जोड़ा है। वह छोटे प्रारूप के प्रभावशाली गेंदबाज माने जाते रहे हैं, क्योंकि टी20 में उनका इकॉनमी रेट 6.94 का है। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में 2022 टूर्नामेंट के 10 मैचों में 15 विकेट लिए और टॉप 5 बॉलर्स में से एक रहे।

आईपीएल में आरसीबी के शुरुआती 2 मैचों का हाल

आईपीएल 2023 के सीजन का आगाज आरसीबी ने जीत के साथ किया था। इस टीम ने मुंबई को पहले ही मैच में 8 विकेट से हराया था, जबकि दूसरे मैच में केकेआर के हाथों 81 रनों से करारी हार मिली है। पहले मैच में विराट-फॉफ ने शादनार अर्धशतक लगाए थे, जबकि दूसरे मुकाबले में पूरी टीम 127 रन पर सिमट गई।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फाइनल स्क्वाड

विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, फाफ डु प्लेसिस, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, महिपाल लोमरोर, फिन एलेन, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, सिद्धार्थ कौल, डेविड विली, हिमांशु शर्मा, मनोज भांडगे, राजन कुमार, अविनाश सिंह, सोनू यादव, माइकल ब्रेसवेल, वायने पार्नेल, विजयकुमार वैशाक।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now