Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Rohit Sharma ने दिलाई पाक कप्तान जावेद मियानंद की याद, टॉस का पुराना वीडियो देख रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी

IND Vs NZ Rohit Sharma Javed Miandad

IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज रायपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी का फैसला किया और न्यूजीलैंड को 108 रनों पर ही आउट कर दिया। वहीं मैच में टॉस के दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ जिसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बहार लग गई। दरअसल टीम के कप्तान रोहित शर्मा टॉस जीतने के बाद ये भूल गए कि मैनेजमेंट ने उन्हें क्या निर्णय लेने को कहा था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के जावेद मियांदाद का भी एक वीडियो ट्रेंड मारने लग गया।

टॉस जीतकर अपना फैसला भूल गए रोहित शर्मा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे मैच में टॉस के लिए मैदान पर रोहित शर्मा और टॉम लेथम उतरे वहीं रवि शास्त्री मैदान पर टॉस करवा रहे थे। जैसे ही सिक्का उछला और भारत ने टॉस जीता तो रोहित शर्मा हैरान रह गए और दो मिनट तक मन में कुछ बोलते रहे और उन्होंने सर तक झुका लिया। जिसे देखकर टॉम लेथम भी हंसने लग गए वहीं पीछे खड़े विराट कोहली हैरान रह गए। हालांकि बाद में रोहित ने इसे क्लियर किया और कहा कि मीटिंग के दौरान बहुत सारी बातें होती है उन्हीं को सोच रहा था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जब मैच में टॉस के बाद जावेद मियानंद ने दिया था मजेदार जवाब

रोहित शर्मा टॉस जीतने के बाद फैसला लेना भूल गए लेकिन ट्विटर पर लोगों ने इस वाक्या के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद को याद किया। एक अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान पाकिस्तान के कप्तान जावेद मियांदाद टॉस के लिए आये और टॉस जीतकर उन्होंने फैसला नहीं लिया और कहा कि, ‘मुझे नहीं पता मैं ड्रेसिंग रूम में जाकर टीम से बातचीत करके इस फैसले को बताऊंगा।’ जावेद मियांदाद का यह पुराना वीडियो और किस्सा सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान/विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपले, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (w), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now