Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘रोहित शर्मा ने एक गलती कर दी…’, इरफान पठान ने दिया बड़ा बयान

IND Vs NZ Irfan Pathan Rohit Sharma

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने उतरे कप्तान रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 48वां अर्धशतक जमाया। हालांकि वह शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित ने ताबड़तोड़ अंदाज में 7 चौके-2 छक्के कूटे। उन्हें 15वें ओवर में हेनरी शिप्ले ने एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेजा। हालांकि रोहित ने इस दौरान एक छोटी गलती कर दी। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने मैच जिताने वाली पारी के लिए सीनियर बल्लेबाज की जमकर तारीफ करते हुए इस गलती की ओर ध्यान दिलाया।

रोहित ने नहीं लिया डीआरएस

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पठान ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, मैं बार-बार कह रहा हूं कि आपको रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर बिल्कुल भी चिंता नहीं करनी चाहिए। न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए यह उनका पहला अर्धशतक था और यह सही समय पर आया। उन्होंने केवल एक गलती की जब गेंद उनके पैड पर लगी, एलबीडब्ल्यू की अपील की गई और वे डीआरएस लेना चाहते थे, लेकिन नहीं लिया। रोहित को रायपुर में न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ स्टाइलिश अर्धशतक बनाते देख पूर्व ऑलराउंडर पठान ने भी आगामी मैचों में बड़ी बल्लेबाजी करने के लिए भारत के कप्तान का समर्थन किया।

परिस्थितियां आसान नहीं थीं

उन्होंने कहा- परिस्थितियां आसान नहीं थीं, वे थोड़ी कठिन थीं। गेंद रोशनी के नीचे थोड़ी हिल रही थी। स्कोरबोर्ड का दबाव नहीं था, लेकिन उसे अर्धशतक के करीब जाना था। वह मील का पत्थर आ गया है और अगर उसे मौका मिलता है तो वह इसे और भी बड़ा बना देगा क्योंकि वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है। समस्या यह है कि जब आप कम स्कोर का पीछा कर रहे होते हैं, तो आप पहली गेंद से हिट करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वहां ऐसा नहीं था। उसने परिस्थितियों का सम्मान किया और सेट होने के बाद अपने पसंदीदा शॉट खेले। रोहित ने अपना पहला चौका 10 गेंद खेलने के बाद लगाया था।

कैसे आउट हुए रोहित शर्मा

दरअसल, रोहित शर्मा शिप्ले की बाहर जाती गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए थे। उन्होंने अपील के खिलाफ डीआरएस नहीं लिया और पवेलियन लौट गए। शायद इरफान का मानना है कि यदि वे डीआरएस लेते, तो शायद गेंद लेग स्टंप से बाहर की ओर जाती नजर आती और वे बच जाते, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। रोहित ने मान लिया था कि गेंद स्टंप को हिट कर रही थी, ऐसे में वे बिना डीआरएस लिए ही पवेलियन लौट गए।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now