Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रोहित शर्मा ने एक हाथ से लपका गजब कैच, फिटनेस के आलोचकों की बोलती बंद, देखें वीडियो

IND Vs NZ Rohit Sharma Lockie Ferguson1

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से अपनी फिटनेस को लेकर आलोचना का सामना कर रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि वे लगातार मोटे होते जा रहे हैं, जिसके चलते उन्हें बल्लेबाजी और फील्डिंग करने में दिक्कत हो रही है। टीम इंडिया में ऐसे अनफिट खिलाड़ियों की जगह नहीं होनी चाहिए। हालांकि कप्तान ने मंगलवार को इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे और फाइनल वनडे में अपनी गजब की फील्डिंग से हैरान कर दिया। उन्होंने एक हाथ से इतना शानदार कैच लपका कि क्रिकेटप्रेमी दंग रह गए।

रोहित ने एक हाथ से लपका गजब कैच 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ये नजारा 39वें ओवर में देखने को मिला। कुलदीप यादव ने लॉकी फर्ग्यूसन को इस ओवर की पांचवीं गेंद डाली तो बल्लेबाज ने इसे मिडविकेट के ऊपर से खेलने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनके बल्ले पर ठीक से नहीं आई जिसकी वजह से वह चूक गए। जैसे ही बॉल हवा में उछली, कप्तान हरकत में आए और मिडविकेट के ऊपर से जाती गेंद को हवा में उछलकर एक हाथ से ऐसे लपका कि आलोचकों की बोलती बंद कर दी।

डेवोन कॉनवे को भी किया आउट

रोहित के शानदार कैच की वजह से फर्ग्यूसन को 7 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। इससे पहले रोहित ने न्यूजीलैंड के सबसे बड़े विकेट को कैच लपक कर आउट किया। शतक ठोक ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे डेवोन कॉनवे उमरान की गेंद पर चकमा खाए और बॉल को मिडविकेट से खेलने की कोशिश की, लेकिन यहां खड़े फील्डर रोहित शर्मा ने पैरों के बीच बॉल लपककर उन्हें पवेलियन रवाना कर दिया।

बहरहाल, टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही वनडे में नंबर 1 टीम बनने का खिताब भी हासिल कर लिया। अब रोहित की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 जनवरी से तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी।

रोहित शर्मा का ये शानदार कैच देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now