Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह को लेकर दिया बड़ा बयान, क्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वापसी करेंगे जस्सी ?

Rohit Sharma Statement Jasprit Bumrah

IND vs AUS: टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, पहले दो मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी हो गया है। लेकिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी को लेकर अभी भी अटकलों का दौर जारी है। खास बात यह है कि बुमराह के प्रैक्टिस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जबकि अब जस्सी की वापसी पर कप्तान रोहित शर्मा ने भी बड़ा बयान दिया है, जिससे एक बार फिर उनकी वापसी की चर्चा तेज हो गई है।

आखिरी दो टेस्ट में वापसी कर सकते हैं बुमराह

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि ‘जसप्रीत बुमराह के बारे में मैं अभी कुछ नहीं कह सकता हूं, हां पहले दो टेस्ट में वह मौजूद नहीं रहेंगे। लेकिन मैं आशा कर रहा हूं, आशा नहीं बल्कि उम्मीद कर रहा हूं कि वह अगले दो टेस्ट में खेलेंगे, लेकिन तब भी हम उनको लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते।’

कमर की चोट गंभीर होती है

रोहित शर्मा ने कहा कि ‘कमर की चोट हमेशा ही गंभीर होती हैं, हम देखेंगे और निगरानी करेंगे। हम डॉक्टरों और एनसीए में फिजियो के लगातार संपर्क में हैं और हम लगातार उनकी बात को भी सुन रहे हैं। लेकिन उम्मीद कर रहे हैं कि जसप्रीत बुमराह जल्दी फिट होकर मैदान में वापसी करें।’ रोहित के बयान से स्पष्ट हैं कि जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट नहीं खेलेंगे, लेकिन आखिरी के दो टेस्ट में वह वापसी कर सकते हैं।

ट्रेनिंग शुरू कर चुके हैं बुमराह

बता दें कि जसप्रीत बुमराह पिछले साल सितंबर से मैदान से बाहर हैं और बीसीसीआई की बेंगलुरु स्थिति राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी में रिहैब कर रहे थे। उन्हें छह सप्ताह रिहैब की सलाह दी गई थी और इसके बाद 25 नवंबर को उन्होंने ट्रेनिंग शुरू की जबकि 16 दिसंबर से एनसीए में गेंदबाजी करना शुरू किया। लेकिन एक नई चोट के उभरने ने उन्हें और पीछे कर दिया, जिससे उन्हें बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में खेलने को लेकर भी संदेह में डाल दिया। ऐसे में अभी भी उनकी वापसी पर संदेह बना हुआ है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now