Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रोहित शर्मा ने खड़े-खड़े लगाया खूबसूरत छक्का, देखें

Untitled4 8

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैदराबाद में वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। मेहमान टीम गेंदबाजी कर रही है। टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 34 रन बनाकर आउट हो गए हैं, उन्होंने अपनी पारी में 2 खूबसूरत छक्के जड़े।

रोहित ने लगाया खूबसूरत छक्का

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रोहित शर्मा ने तीसरे ओवर की पांचवी गेंद पर डीप एक्सट्रा कवर के ऊपर से शानदार टाइमिंग के साथ तेज गेंदबाज शिपली के खिलाफ छक्का लगाया, इस छक्के पर फैंस झूम उठे और दर्शकों ने तालियां पीट दीं। रोहित का ये छक्का देख न्यूजीलैंड के खिलाड़ी हैरान रह गए, इस शॉट में रोहित ने शानदार नजाकत के साथ शानदार टाइमिंग और स्वैग दिखाया।

टीम इंडिया के 2 विकेट गिरे

अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शुभमन गिल 42, जबकि ईशान किशन 2 रन बनाकर टिके हुए हैं। न्यूजीलैंड के लिए टिंकनर और सेंटनर ने 1-1 विकेट लिया है।

टीम इंडिया की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (wk), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

न्यूजीलैंड का खेल 11

फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (c & wk), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपले, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now