Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘ऋषभ हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण थे लेकिन अब…’ एक्सीडेंट के बाद पंत को लेकर हार्दिक पांड्या ने दिया बड़ा बयान

IND Vs SL

नई दिल्ली: विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की भयानक कार दुर्घटना के बाद टीम इंडिया पहली बार एक्शन में होगी। श्रीलंका के खिलाफ पहला मैच कल मुंबई के वानखेड़े के स्टेडियम में खेला जाएगा। पंत का अभी इलाज चल रहा है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर उनकी कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 25 वर्षीय को आगामी 2023 विश्व कप के लिए भारत की योजनाओं का एक अभिन्न अंग माना जा रहा है।

हार्दिक पांड्या ने पंत को लेकर दिया बयान

Kullu Dussehra 2026 Celebration

टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या भारतीय टीम में बतौर कप्तान दिखाई देंगे। उन्होंने इस टी20 सीरीज़ से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कई अहम सवालों पर बात की। श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कहा कि टीम को उम्मीद है कि पंत जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे। “जो हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। एक टीम के तौर पर हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। हमारा प्यार और प्रार्थना हमेशा उनके साथ है और हमें उम्मीद है कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे। वह काफी महत्वपूर्ण था लेकिन हर कोई जानता है कि स्थिति कहां है।

इसके बाद हार्दिक ने इस साल खेले जाने वाले वर्ल्ड कप को लेकर बात करते हुए कहा कि देश के लिए वर्ल्ड कप जीतना हमारा गोल है। दुर्भाग्य से हम 2022 में वर्ल्ड कप नहीं जीत पाए। इस साल हम बेहतर तरीके जीतना चहाते हैं।

ऋषभ के न होने से फर्क पड़ेगा!

पंड्या ने साथ ही कहा कि पंत की गैरमौजूदगी अन्य विकेटकीपर-बल्लेबाजों के लिए भारतीय रंग में अपनी पहचान बनाने का मौका हो सकता है। बहुत से लोगों को अवसर मिल सकता है। अगर ऋषभ होता तो वह जिस तरह का खिलाड़ी है उससे काफी फर्क पड़ता। अब वह नहीं हैं।

बता दें कि पंत अपनी कार में अकेले अपने परिवार से मिलने उत्तराखंड जा रहे थे, तभी दिल्ली-देहरादून हाईवे पर उन्हें नींद आ गई। रुड़की के पास मोहम्मदपुर जाट में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने बाद में मीडिया को बताया कि पंत की कार में आग लग गई थी, लेकिन भारतीय क्रिकेटर गाड़ी का शीशा तोड़कर निकलने में सफल रहे। पंत को देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now