Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऋषभ पंत किए गए एयरलिफ्ट, अब मुंबई के इस अस्पताल में चल रहा इलाज

Rishabh Pant Health Condition

मुंबई: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बुधवार को देहरादून के मैक्स अस्पताल से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में लाया गया। उन्हें एयरलिप्ट कर यहां सुरक्षित पहुंचाया गया।बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान जारी कर कहा कि विकेटकीपर-बल्लेबाज सर्जरी से गुजरेंगे और बाद में लिगामेंट टियर की प्रक्रिया से गुजरेंगे और उनकी रिकवरी और रिहैबिलिटेशन के दौरान उनकी मेडिकल टीम द्वारा निगरानी की जाएगी।

इन एक्सपर्ट डॉक्टर की निगरानी में इलाज 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जानकारी के मुताबिक मुंबई में डॉ दिनशॉ पारदीवाला, प्रमुख, खेल चिकित्सा केंद्र और निदेशक आर्थोस्कोपी उनका इलाज कर रहे हैं। बीसीसीआई ऋषभ की रिकवरी प्रक्रिया में सहायता और तेजी लाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा और इस अवधि के दौरान उसे हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

अभी तक मैक्स देहरादून में थे 

बता दें ऋषभ, 30 दिसंबर को एक कार दुर्घटना के बाद घायल हुए थे। जिन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल, देहरादून में भर्ती कराया गया था। हादसे के समय वह कार में अकेले थे। हादसे के समय वह दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मादपुर झाल के पास कार डिवाइडर से टकरा गई थी।  क्रिकेटर के माथे पर दो कट लगे थे, उनके दाहिने घुटने, टखने, पैर के अंगूठे और पीठ में लिगामेंट फट गया है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now