Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शादाब खान ने दी बाबर आजम को मात, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले 20 साल के बल्लेबाज ने खोला बल्ला

Badshahs Vs Stallions Babar Azam Saim Ayub Shadab Khan

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड की टीम 14 अप्रैल से शुरू होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज के लिए पाकिस्तान पहुंच चुकी है। इन सीरीज से पहले पाकिस्तान में इंट्रा स्क्वाड प्रैक्टि्स मैच खेला गया। इस मैच में शादाब खान की कप्तानी में उतरी ‘स्टालियन्स’ टीम ने बाबर आजम की टीम ‘बादशाह’ को शिकस्त दी। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस अभ्यास मैच में शादाब खान की टीम ने बाबर आजम की टीम को तीन गेंद शेष रहते दो विकेट से हरा दिया।

बाबर आजम ने जड़े 46 रन

Kullu Dussehra 2026 Celebration

स्टालियन्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बादशाह के कप्तान बाबर आजम ने 43 गेंदों पर 46 रन बनाकर शानदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके शामिल रहे। जबकि मोहम्मद हारिस ने 16 गेंदों पर 29 रन जड़े। इसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। वहीं इमाद वसीम ने 12 गेंदों पर 23 रन बनाकर अहम योगदान दिया, जबकि उसामा मीर ने भी 23 रनों की पारी खेली। बादशाह ने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 157 रन बनाए। स्टालियंस के गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व मोहम्मद वसीम ने किया, जिन्होंने अपने 4 ओवरों में 38 रन देकर तीन विकेट लिए। जबकि मोहम्मद नवाज और हारिस रऊफ ने दो-दो विकेट लिए।

सईम अयूब ने खेली धमाकेदार पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टालियंस ने तेज शुरुआत की, लेकिन बीच में तीन विकेट खो दिए। फिर स्टालियंस के 20 साल के बल्लेबाज सईम अयूब ने धमाकेदार पारी खेली और 33 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के ठोक 50 रन जड़े। तैय्यब ताहिर की 24 गेंदों में नाबाद 36 रनों की मदद से स्टालियंस ने तीन गेंद शेष रहते लक्ष्य का पीछा कर लिया। शादाब ने 23 गेंदों पर 28 रनों का योगदान दिया, जबकि नसीम शाह पांच गेंदों पर 11 रन बनाकर नाबाद रहे। बादशाहों के गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व शाहीन अफरीदी ने किया, जिन्होंने अपने 4 ओवरों में 22 रन देकर 3 विकेट लिए। जबकि जमान खान और इहसानुल्लाह ने दो-दो विकेट लिए।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update Hindiuncategorized

Join WhatsApp

Join Now