Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शमी और सिराज ने क्यों किए सिर्फ 6 ओवर? कप्तान रोहित शर्मा ने बताई बड़ी वजह

IND Vs NZ Mohammed Siraj Mohammed Shami Rohit Sharma

नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच शनिवार को रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। इस मैच में जीत के बाद टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज के पहले दो मैच जीतकर सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है। हालांकि शानदार शुरुआत मिलने के बाद टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने सिर्फ 6-6 ओवर किए। सिराज ने जहां 6 ओवर में 10 रन देकर 1 विकेट चटकाया तो वहीं दूसरी ओर शमी ने 6 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट झटके। टीम इंडिया की शानदार गेंदबाजी के चलते कीवी टीम को 108 रन पर ढेर हो गई। मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा से दोनों के स्पैल के बारे में सवाल पूछा गया। उन्होंने इसके पीछे बड़ी वजह बताई है।

250 रन मार देते तो हमारे लिए मुश्किल होती

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कप्तान रोहित ने कहा- पिछले पांच मैचों में गेंदबाजों ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है। हमने उनसे जो कुछ भी मांगा है, उन्होंने आगे बढ़कर दिया है। आप आमतौर पर भारत में इस प्रकार की सीम मूवमेंट नहीं देखते हैं, आप इसे आमतौर पर भारत के बाहर पिचों पर देखते हैं। जब हमने कल यहां प्रैक्टि्स की तो बॉल अच्छे से आ रही थी और गेंद रोशनी के नीचे घूम रही थी, लेकिन यदि वे 250 रन मार देते तो हमारे लिए मुश्किल होती। जैसा कि मैंने पहले कहा- हमने पहले मैच में बल्लेबाजी की, लेकिन इस मुकाबले में हम चेज करना चाहते थे। एक वजह यह भी है कि हम वर्ल्ड कप से पहले चुनौतियों को स्वीकार करना चाहते हैं। हम देखना चाहते हैं कि हमें किन एरियाज में काम करना है। हमने पिछले 5 मैचों में सबकुछ ट्राय किया है और हमें इसके नतीजे भी मिले हैं। टीम का आत्मविश्चास ऊपर है और मुझे उम्मीद है कि ये आगे भी जारी रहेगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए ख्याल रखने की जरूरत

प्रजेंटर मुरली कार्तिक ने उनसे पूछा कि जब 15 रन पर 5 विकेट गिर गए तो इसके बाद सिराज और शमी को गेंदबाजी नहीं करने देने का फैसला कैसे लिया तो इस सवाल के जवाब में रोहित ने कहा- जिस तरह से पिच बिहेव कर रही थी वे आगे जाकर लंबे स्पैल के लिए उतावले थे, लेकिन मैंने उनसे कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी आ रही है, ऐसे में हमें खुद का भी ख्याल रखने की जरूरत है। मैंने उनसे कहा- बॉस दूसरे बॉलर भी हैं। रोहित ने अपनी बल्लेबाजी पर कहा- बड़े स्कोर नहीं आ रहे हैं, लेकिन मैं अपनी बल्लेबाजी और एप्रोच से खुश हूं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now