Prajasatta Side Scroll Menu

शार्दुल और उमरान में किसे मौका देगें कप्तान रोहित शर्मा?

IND Vs NZ 1

IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच रायपुर में खेला जाएगा। भारत पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। भारत की नजरें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने पर होंगी। कीवी टीम इस मुकाबले में वापसी करना चाहेगी। पिछले मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने 350 के लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 12 रन से हार गई थी।

पहले वनडे में शार्दुल ठाकुर को मौका मिला था। तेज गेंदबाद उनरान मलिक को बेंच पर बैठना पड़ा। लेकिन जिस लय में उमरान मलिक गेंदबाजी कर रहे हैं उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। कप्तान रोहित शर्मा को ये फैसला लेना होगा कि किसे रायपुर में मौका दिया जाए।

इसे भी पढ़ें:  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच निर्णायक मैच 22 मार्च को, फ्री में ऐसे देखें लाइव

शार्दुल और उमरान में कौन?

टीम इंडिया के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कहा कि हमने पहले वनडे में शार्दुल को टीम में रखा, क्योंकि वह बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं। हम बल्लेबाजी में गहराई चाहते हैं। यही कारण है कि हमनें उन्हें टीम में जगह दी। जिस तरह से उमरान आगे बढ़ रहे हैं, उसे देखकर काफी खुशी होती है। रफ्तार भी काफी मायने रखती है और इससे गेंदबाजी आक्रमण में एक अलग आयाम जुड़ता है। पारस कहते हैं कि जहां तक विश्व कप की बात है तो उमरान पूरी तरह रणनीति में शामिल हैं और वह टीम के लिए काफी अहम हैं।

इसे भी पढ़ें:  हीली ने मचाया तूफान, महज इतने रन से बन जाता कीर्तिमान, यूपी वॉरियर्स ने आरसीबी को 10 विकेट से रौंदा

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत : रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड : फिन एलेन, ड्वेन कॉन्वे, हैनरी निकोलस, डेरिल मिचेल, टॉम लॉथम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, हेनरी शिप्ले, लोकी फर्ग्युसन, ब्लेयर टेकनर।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren athlete news India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now