Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सौरव गांगुली ने ऋषभ पंत पर दिया बड़ा बयान, जानिए आईपीएल खेल पाएंगे या नहीं

Sourav Ganguly Told That Rishabh Pant

IPL 2023: कार एक्सीडेंट में घायल हुए टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की सेहत में सुधार हो रहा है, फिलहाल उनका मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा है, लेकिन सबके जहन में एक ही बात है कि पंत कब तक पूरी तरह से फिट होंगे और मैदान पर वापसी करेंगे, वह आईपीएल 2023 का हिस्सा होंगे या नहीं, जिस पर सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है।

IPL 2023 में नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली ने ऋषभ पंत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ‘दादा का कहना है कि ऋषभ पंत युवा हैं और उनके पास क्रिकेट के लिए बहुत समय हैं, लेकिन जिस तरह से उनका एक्सीडेंट हुआ है, उससे उन्हें अभी ठीक होने में बहुत समय लगेगा। हालांकि उनकी चोट से दिल्ली की टीम प्रभावित हुई है, लेकिन वह इस बार के आईपीएल का हिस्सा नहीं होंगे। सौरव गांगुली ने कहा कि ऋषभ इस साल दिल्ली के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।’

सौरव गांगुली ने कहा कि ‘वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ संपर्क में हैं, जल्द ही टीम नए कप्तान का ऐलान करेगी।’ बता दें कि ऋषभ पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम की कप्तानी भी कर रहे थे, लेकिन उनके आईपीएल से बाहर होने के चलते दिल्ली को अपना नया कप्तान भी चुनना है, जिसमें सौरव गांगुली बड़ी भूमिका निभा सकते हैं, क्योंकि दादा के पास कप्तानी का लंबा अनुभव है, ऐसे में वह टीम को नया कप्तान चुनने में मदद करेंगे।

ऋषभ पंत का हुआ था कार एक्सीडेंट

30 दिसंबर को ऋषभ पंत दिल्ली से अपने घर रूड़की जा रहे थे, तभी रात के तीन बजे उनका हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया था, यह घटना रूड़की के पास गुरुकुल नारसन एरिया में हुई थी, जिस वक्त एक्सीडेंट हुआ तब ऋषभ अकेले ही गाड़ी चला रहे थे, ऐसे में वह मुश्किल से कार से बाहर निकल सके। उनकी कार में आग भी लग गई थी। ऋषभ को देहरादून के मेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।

बीसीसीआई ने ऋषभ की हेल्थ को देखते हुए बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें देहरादून के मेक्स अस्पताल से ग्रीन कॉरिडोर से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में शिफ्ट किया था, जहां उनकी सर्जरी हुई है। फिलहाल ऋषभ दिल्ली के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि डॉक्टरों के मुताबिक ऋषभ पंत की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now