Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शेफीला-श्वेता के तूफान में उड़ा यूएई, टीम इंडिया को मिली बढ़ी जीत

IND Vs UAE

U19 Women’s T20 World Cup: अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का तूफान जारी है। भारत ने अपने दूसरे मैच में यूएई को 122 रनों से हराया। वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने दूसरी जीत है। पहले मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया था। भारत की कप्तान शैफाली वर्मा वर्मा 78 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मैच में टॉस जीतकर यूएई की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यूएई के खिलाफ खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 219 रन बोर्ड पर लगाए। कप्तान शेफाली वर्मा ने 78 और ओपनिंग बल्लेबाज़ श्वेता सहरावत 74* रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके अलावा ऋचा घोष ने भी 49 रनों की पारी खेली।

शेफीला-श्वेता का तूफान

भारतीय ओपनर श्वेता सहरावत ने 49 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 74 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 151.02 का रहा। वहीं कप्तान शेफाली वर्मा ने 34 गेंदों में 229.41 के स्ट्राइक रेट से 78 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। जवाब में यएई की टीम 20 ओवरों में 5 विकेट पर 97 रन ही बना सकी। भारत की गेंदबाजी के आगे सारे बैटर फेल साबित हुए।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now