Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सिडनी में आया ख्वाजा-स्मिथ का तूफान, लगाया शानदार शतक

Aus 2

AUS vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियन बैटर ने तबाही मचा दी है। तीसरे टेस्ट में उस्मान ख्वाजा ने शानदार शतक लगाया है। पारी की शुरुवात करने आए ख्वाजा ने मैच के दूसरे दिन अपने टेस्ट करियर का 13वां शतक लगाया है।

और पढ़िए

इसे भी पढ़ें:  IND vs AUS: दिल्ली टेस्ट में वापसी कर सकता है ऑस्ट्रेलिया का दिग्गज खिलाड़ी, कप्तान कमिंस ने दिए संकेत

स्टीव स्मिथ ने लगाया 30वां शतक

स्टीव स्मिथ ने भी शानदार शतक लगा दिया यह उनके टेस्ट करियर का 30वां शतक है। उस्मान ख्वाजा के साथ मिलकर स्मिथ ने बड़ी साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर टी तक 400 के करीब पहुंच गया है। उस्मान ख्वाजा अभी भी 172 रनों पर नबाद हैं। जबकि स्मिथ 104 रन बनाकर आउट हो गए।

हेडन से निकले आगे

अपने 93 टेस्ट में स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से पांचवे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वह मैथ्यू हेडन से आगे निकल गए हैं। हेडन ने अपने टेस्ट करियर में 103 मैच में 50.73 की औसत और 30 शतकों के मदद से 8,625 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया में स्मिथ से ज्यादा टेस्ट रन सिर्फ रिकी पोंटिंग (13,378), एलन बॉर्डर (11,174), स्टीव वॉ (10,927) और माइकल क्लार्क (8,643) ने बनाए हैं।

इसे भी पढ़ें:  हैप्पी बर्थडे ‘बेब’, ससुराल में जन्मदिन मनाकर बुरे फंसे शाहीन अफरीदी, फैंस ने नोटिस कर ली बड़ी चीज

और पढ़िए

टेस्ट शतक की बात करें तो स्मिथ के 30 टेस्ट शतक हो गए हैं। रिकी पोंटिंग के 41 शतक हैं। स्टीव वॉ के नाम 32 टेस्ट शतक हैं। बता दें की टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन के कुल 51 टेस्ट शतक हैं।

और पढ़िए 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now