Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिवम दुबे से क्यों नहीं कराई गेंदबाजी? पहले मैच में हार के बाद MS Dhoni ने दिया ये बयान

CSK Vs GT MS Dhoni Shivam Dube

नई दिल्ली: एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2023 के ओपनिंग मुकाबले में गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाए, जिसका पीछा करते हुए हार्दिक पांड्या की डिफेंडिंग चैंपियन टीम ने ये मुकाबला 3 गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीत लिया। इस मैच में धोनी ने अंडर 19 स्टार राजवर्धन हैंगरगेकर का डेब्यू कराया, जिसने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट चटकाए। हालांकि उनके सबसे भरोसेमंद गेंदबाज दीपक चाहर 19वें ओवर में काफी महंगे साबित हुए, जिसकी वजह से सीएसके के हाथ से मैच फिसल गया। सीएसके ने इस मैच में 2 नो बॉल, 4 वाइड और 6 लेग बाई के साथ 12 एक्स्ट्रा रन दिए। राजवर्धन की नो बॉल थोड़ी महंगी पड़ीं।

15-20 रन और होते तो अच्छा होता

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस हार के बाद सीएसके के कप्तान एमएस धोनी बोले, हम सभी जानते थे कि ओस होगी। हम बीच के ओवरों में ठीक से बल्लेबाजी कर सकते थे, 15-20 रन और होते तो अच्छा होता, लेकिन रुतुराज गायकवाड़ शानदार था। वह गेंद को अच्छी तरह से टाइम करता है। उसने खुद को अच्छी तरह से तैयार किया है, उसे देखना अच्छा है। जिस तरह से वह अपना विकल्प चुनता हैं, यह देखना शानदार है।

राज के पास गति है, वह समय के साथ बेहतर होता जाएगा

धोनी ने हैंगरगेकर के डेब्यू पर कहा, मुझे लगता है कि युवाओं के लिए आगे आना महत्वपूर्ण है। राज के पास गति है और वह समय के साथ बेहतर होता जाएगा। हालांकि नो-बॉल ऐसी चीज है जो आपके नियंत्रण में है, इसलिए आपको उस पर काम करने की जरूरत है। धोनी ने दो लेफ्ट हेंडर्स बल्लेबाजों के बारे में कहा, मुझे लगा कि दो बाएं हाथ के बल्लेबाज बेहतर विकल्प होंगे इसलिए मैं उनके साथ आगे बढ़ा। हालांकि शिवम दुबे गेंदबाजी के लिए एक विकल्प था, लेकिन मैं कुल मिलाकर गेंदबाजों के साथ सहज महसूस कर रहा था।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now