Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

स्पिनर पर कहर बनकर टूटा बल्लेबाज, ठोक डाला तूफानी छक्का

Untitled62

BBL 2023: ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग का रोमांच अपने चरम पर है। यहां चौके-छक्कों की बारिश हो रही है। आज इस लीग का 52वां मैच पर्थ स्कॉर्चर्स बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेला जा रहा है, जिसमें मेलबर्न की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। पहले बल्लेबाज करते हुए पर्थ स्कॉर्चर्स ने शानदार शुरुआत की और 6 ओवर में बिा विकेट खोए 73 रन बना लिए हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस मुकाबले में पर्थ स्कॉर्चर्स के सलामी बल्लेबाज Cameron Bancroft ने एक लॉन्ग ऑफ के ऊपर से तूफानी छक्का लगाया, उन्होंने स्पिन गेंदबाज Corey Rocchiccioli की गेंद पर पहले तो जगह बनाई और फिर गेंदबाज के सिर के ऊपर से हवाई फायर कर दिया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच जा गिरी।

Cameron Bancroft ने ठोका तूफानी छक्का

दरअसल, Corey Rocchiccioli अपनी टीम मेलबर्न रेनेगेड्स की तरफ से चौथा ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पहली ही गेंद गुड़ लेंथ थी, जिस पर बल्लेबाज Cameron Bancroft टूट पड़े और गेंद को छक्के के लिए भेज दिया। ये शॉट देख गेंदबाज समेत पूरी टीम हैरान रह गई।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मेलबर्न रेनेगेड्स- शॉन मार्श, मार्टिन गप्टिल, सैम हार्पर (डब्ल्यू), आरोन फिंच (सी), मैथ्यू क्रिचली, जोनाथन वेल्स, विल सदरलैंड, जैक प्रेस्टविज, टॉम रोजर्स, कोरी रोक्चिसियोली, डेविड मूडी

पर्थ स्कॉचर्स- स्टीफन एस्किनाज़ी, कैमरन बैनक्रॉफ्ट, आरोन हार्डी, जोश इंगलिस (डब्ल्यू), एश्टन टर्नर (सी), निक हॉब्सन, कूपर कोनोली, मैथ्यू केली, एंड्रयू टाय, डेविड पायने, जेसन बेहरेनडॉर्फ

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now