Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

श्रेयस अय्यर ने फेंकी कमाल की गेंद, स्पिन देख विराट कोहली ने बंद कर लिया मुंह, देखें वीडियो

IND Vs SL Shreyas Iyer Bowling1

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की। भारत ने तिरुवनंतपुरम में खेले गए तीसरे और फाइनल वनडे में श्रीलंका को 317 रनों से हराकर वनडे में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया। इस मुकाबले में जहां एक ओर विराट कोहली, शुभमन गिल की शतकीय पारी देखने को मिली तो वहीं मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी ने कहर बरपाकर श्रीलंका को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। श्रीलंका की पूरी टीम 22 ओवर में महज 73 रन बनाकर आउट हो गई। तीन गेंदबाजों की शानदार बॉलिंग के साथ ही इस मैच में श्रेयस अय्यर को गेंदबाजी करता देख दर्शक दंग रह गए। श्रेयस ने शानदार स्पिन से स्लिप में खड़े विराट कोहली को दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया।

श्रेयस अय्यर की स्पिन देख विराट कोहली दंग

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ये नजारा 18वें ओवर में देखने को मिला। श्रेयस ने जैसे ही लाहिरू कुमारा को इस ओवर की पहली गेंद डाली, ये बॉल टप्पा पड़कर ऑफ स्टंप की ओर घूम गई। जैसे ही बॉल ने टर्न लिया, विकेटकीपर केएल राहुल हरकत में आए और बॉल को दूर जाने से रोक लिया। इधर स्लिप में खड़े विराट कोहली श्रेयस की ये घातक स्पिन देख दंग रह गए।

उन्होंने अपने मुंह पर हाथ लगाया और हैरानीभरा रिएक्शन दिया। श्रेयस ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए इस ओवर में महज 2 रन दिए। उन्होंने सिर्फ एक ओवर फेंका। बल्लेबाजी में चौथे नंबर पर उतरे श्रेयस ने 32 गेंदों में 2 चौके-1 छक्का ठोक 38 रन जड़े।

18 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए तैयार

बहरहाल, टीम इंडिया इस सीरीज में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज की तैयारियों में जुट जाएगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज जीतकर आएगी, ऐसे में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत देखने लायक होगी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now