Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

SRH, CSK, PBKS, GT के लिए खुशखबरी, जुड़ रहे हैं साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी

Collage 8

IPL 2023: आईपीएल का आगाज 31 मार्च से हो गया है, लेकिन इस लीग का असली मजा आज यानी 3 अप्रैल से आने वाला है, क्योंकि अब 4 टीमें और अधिक मजबूत नजर आने वाली हैं। इन टीमों में दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी जुड़ने वाले हैं। आज ये सभी प्लेयर भारत पहुंचने वाले हैं।

इन टीमों के लिए खुशखबरी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आईपीएल के शुरुआती मैच मिस करने वाले साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी आज अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी से जुड़ने वाले हैं। इन खिलाड़ियों के आने के बाद SRH, CSK, PBKS, GT की टीमें और मजबूत दिखेंगी। सबसे ज्यादा मजबूत हैदराबाद को मिलेगी, क्योंकि इस टीम में साउथ अफ्रीका के 3 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें कप्तान एडेन मार्करम, मार्को जानसन और हेनरिक क्लासेन शामिल हैं।

ये खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों से जुड़ेंगे

  • एडेन मार्कराम
  • डेविड मिलर
  • कगिसो रबाडा
  • क्विंटन डी कॉक
  • एनरिक नार्जे

आईपीएल के शुरुआती मैचों में क्यों नहीं खेल पाए साउथ अफ्रीकी प्लेयर?

दरअसल, वनडे विश्वकप में क्वालिफायर के तहत साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के 2 मुकाबले बाकी थी, जो हाल में खेले गए हैं। आखिरी मैच 2 अप्रैल को खेला गया। यह सीरीज साउथ अफ्रीका ने जीता। इसी सीरीज के चलते ही साउथ अफ्रीका के ज्यादातर खिलाड़ी आईपीएल के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाए। हालांकि अब सभी प्लेयर आज अपनी-अपनी टीम से जुड़ सकते हैं और अगले मैच में खेलते दिखेंगे।

आईपीएल 2023 में भाग ले रहे साउथ अफ्रीका के ये खिलाड़ी

  • फाफ डु प्लेसिस
  • क्विंटन डी कॉक
  • कगिसो रबाडा
  • एडेन मार्कराम
  • लुंगी एनगिडी
  • एनरिक नार्जे
  • डेविड मिलर
  • राइली रोसौव
  • ट्रिस्टन स्टब्स
  • मार्को जानसेन
  • डुआन जानसेन
  • डोनोवन फेरेरा
  • डेवाल्ड ब्रेविस
  • सिसंडा मगाला
  • ड्वेन प्रीटोरियस

आईपीएल के पहले ही मैच से ये खिलाड़ी अपनी टीमों के साथ जुड़े हैं

  1. फॉफ डु प्लेसिस
  2. डुआन जानसेन
  3. ड्वेन प्रीटोरियस
  4. डेवॉल्ड ब्रेविस
  5. ट्रिस्टन स्टब्स
  6. राइली रॉसौव
  7. डोनोवन फेरेरा
Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now