Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

श्रीलंका के खिलाफ धमाल मचाने तैयार रोहित शर्मा, हिटमैन का Video देखकर हो जाएंगे खुश

Ind Vs Sl Captain Rohit Sharma Will Return

IND vs SL: टीम इंडिया आज श्रीलंका के खिलाफ तीसरा और निर्णायक टी-20 मैच खेला जाना है, अगर टीम इंडिया को सीरीज जीतना है तो उसे यह मैच हर हाल में जीतना होगा। वहीं वनडे सीरीज के लिए भी टीम इंडिया ने तैयारियां शुरू कर दी है, खुद कप्तान रोहित शर्मा वनडे सीरीज की तैयारी में जुटे हैं। रोहित शर्मा की प्रैक्टिस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हिटमैन का प्रैक्टिस वीडियो वायरल

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रोहित शर्मा वनडे सीरीज में वापसी करने वाले है, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें रोहित वनडे सीरीज के लिए तैयारियों में जुटे हैं। खास बात यह है कि रोहित शर्मा पिछले कुछ दिनों से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, वहीं बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित को चोट लगी थी, जिसके बाद अब तक उनकी वापसी नहीं हुई है।

यो-यो और डेक्सा टेस्ट के लिए रोहित तैयार

खास बात यह है कि बीसीसीआई टीम इंडिया में सिलेक्शन के लिए एक बार फिर से यो-यो और डेक्सा टेस्ट लेकर आया है, यानि अगर खिलाड़ियों को टीम इंडिया में एंट्री चाहिए तो उन्हें यो-यो और डेक्सा टेस्ट पास करना होगा। इसके लिए रोहित भी पसीना बहा रहे हैं।

10 जनवरी से खेली जाएगी वनडे सीरीज

इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज 10 जनवरी से शुरू होने वाली है, टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में हैं, रोहित पूरे एक महीने बाद मैदान पर वापसी करेंगे, ऐसे में वह खुद को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। रोहित ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें रोहित रंग में नजर आ रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now