Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

श्रीलंका को हराकर टीम इंडिया ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का गुरूर, ऐसा करने वाली बन गई पहली टीम

IND Vs SL ODI World Record

IND vs SL: भारत-श्रीलंका के बीच रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेले गए तीसरे और फाइनल वनडे में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की। भारत ने तीन मैचों की सीरीज का फाइनल मुकाबला 317 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने न केवल तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया, बल्कि वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया। इस जीत में विराट कोहली के 166 रनों की धमाकेदार पारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को छोड़ा पीछे

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल एक विपक्षी टीम द्वारा सबसे ज्यादा मैच जीतने की रेस में इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया और भारत बराबरी पर थी। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 95 मैच जीते थे वहीं भारत ने भी श्रीलंका के खिलाफ 95 मैच जीते थे। लेकिन इस मैच में जीत दर्ज करते ही भारत किसी विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है। भारत ने अब श्रीलंका के खिलाफ 96 मैच जीत लिए हैं जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम-

-भारत बनाम श्रीलंका – 96
-ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड – 95
-पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – 92
-ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड – 87
-ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत – 80

वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने इसके अलावा मैच में वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। भारत सबसे ज्यादा मार्जिन से मुकाबला जीतने वाला दुनिया का शीर्ष देश बन गया है। इससे पहले न्यूजीलैंड के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज था। न्यूजीलैंड ने 2008 में आयरलैंड के खिलाफ 290 रनों से जीत दर्ज की थी।

विराट-शुभमन की शतकीय पारी

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 390 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसमें विराट कोहली की आतिशी और शुभमन गिल की शतकीय पारी शामिल रही। किंग कोहली ने 110 गेंदों में 13 चौके-8 छक्के ठोक नाबाद 166 रन जड़े तो वहीं शुभमन गिल ने 116 रनों की शानदार पारी खेली।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now