Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

स्टेडियम में अचानक हुई बाज की एंट्री, मच गई अफरातफरी

IPL 2023 RCB Vs LSG

नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच सोमवार को खेले गए आईपीएल के 15वें मैच में अचानक स्टेडियम में बाज की एंट्री हो गई। बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में अचानक आए इस बाज की वजह से थोड़ी देर मैच रुका रहा। यहां तक कि मार्क वुड गेंद भी नहीं डाल सके। इधर, बाज से शिकार छूटा, लेकिन वुड ने इस ओवर में अपने मैक्सवेल का शिकार कर लिया।

आखिरी ओवर में दिखा नजारा 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ये नजारा आखिरी ओवर में देखने को मिला। जैसे ही मार्क वुड लास्ट ओवर की दूसरी गेंद डालने आए, दौड़ते हुए अचानक रुक गए। इधर बल्ला लेकर तैयार खड़े मैक्सवेल भी दंग रह गए। वुड ने गेंद नहीं डाली तो मैक्सवेल मुस्कुराते हुए भागते रहे। बाद में कैमरापर्सन ने दिखाया कि वुड एक बाज की वजह से डिस्टर्ब हुए और गेंद नहीं डाल सके। इससे थोड़ी देर अफरातफरी का माहौल बना रहा। दरअसल, बाज अपने शिकार की वजह से इधर-उधर दौड़ रहा था, हालांकि वह अपने शिकार को नहीं पकड़ पाया। ये बाज विराट कोहली की बल्लेबाजी के दौरान भी इधर-उधर उड़ता नजर आ रहा था।

वुड ने किया शिकार 

हालांकि बाज के जाने के बाद मार्क वुड ने पांचवीं गेंद पर मैक्सवेल का शिकार कर लिया। वुड की गेंद पर छक्का ठोकने की कोशिश में मैक्सवेल का स्टंप उड़कर दूर जा गिरा। 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गई इस गेंद ने मैक्सवेल के होश ही उड़ा डाले। मैक्सी ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 29 गेंदों में 3 चौके-6 छक्के ठोक 59 और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 46 गेंदों में 79 रन जड़े। विराट कोहली ने 44 गेंदों में 61 रन बनाए।

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 212 रन जड़े। लखनऊ के गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। सिर्फ मार्क वुड और अमित मिश्रा ही एक-एक विकेट चटकाने में सफल रहे।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update Hindiuncategorized

Join WhatsApp

Join Now