Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Steven Smith ने ठोका तूफानी छक्का, दिल हार जाएंगे आप

Untitled627

BBL 2023: बिग बैश लीग 2022-23 में ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ का बल्ला आग उगल रहा है। वह सिडनी स्किसर्स की टीम से खेल रहे हैं और तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने एडिलेड स्ट्राईकर्स के खिलाफ एक तूफानी छक्का ठोक डाला। उन्होंने ये छक्का स्पिनर मैथ्यू शॉर्ट की गेंद पर लगाया।

स्टीव स्मिथ ने ठोका तूफानी छक्का

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, मैथ्यू शॉर्ट एडिलेड स्ट्राईकर्स के लिए पारी का चौथा ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पहली गेंद पर स्टीव स्मिथ ने घुटना टेका और गेंद को सीधा दर्शकों के बीच भेज दिया, इस छक्के में स्मिथ का क्लास और ताकत दोनों देखने को मिला। छक्के को देख दर्शकों ने तालियां पीट दीं। वहीं गेंदबाज हैरान रह गया।

सिडनी सिक्सर्स बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच खेला जा रहा मैच

बिग बैश लीग में आज 45वां मैच खेला जा रहा है, जिसमें सिडनी सिक्सर्स बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीमें आमने-सामने हैं। सिडनी सिक्सर्स की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। 7 ओवर का खेल होने तक इस टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 20 रन बना लिए हैं। क्रीज पर स्टीम स्मिथ 44, जबकि पैटरशन 13 रन बनाकर नाबाद हैं।

दोनों टीमों की प्वाइंट टेबल में स्थिति

अगर इन दोनों टीमों की प्वाइंट टेबल में स्थिति देखें तो एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम टीम 10 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। इस टीम ने 11 में से 5 मौच जीते हैं, जबकि 6 में हार मिली है। वहीं सिडनी सिक्सर्स की टीम 15 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है, इस टीम ने 11 में से 7 मैच जीते हैं, जबकि 3 में हार मिली है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

एडिलेड स्ट्राइकर्स (प्लेइंग इलेवन): मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड (कप्तान), एलेक्स केरी (विकेटकीपर), एडम होस, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, थॉमस केली, बेन मैनेंटी, कैमरून बॉयस, वेस आगर, हेनरी थॉर्नटन, हैरी कॉनवे

सिडनी सिक्सर्स (प्लेइंग इलेवन): जोश फिलिप (विकेटकीपर), स्टीवन स्मिथ, कर्टिस पैटरसन, मोइसेस हेनरिक्स (कप्तान), जॉर्डन सिल्क, हेडन केर, डैनियल क्रिश्चियन, बेन द्वारसुइस, सीन एबॉट, स्टीव ओ’कीफ, टॉड मर्फी

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now