Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Suryakumar Yadav को लेकर मिस्टर-IPL ने दिया बड़ा बयान, कहा-सूर्या को तो…

Suryakumar Yadav: टीम इंडिया के मिस्टर-360 यानि सूर्यकुमार यादव को लेकर मिस्टर आईपीएल यानि सुरेश रैना ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि सूर्यकुमार यादव को अब क्रिकेट के तीनों फॉर्मेंट वनडे, टी-20 और टेस्ट क्रिकेट में मौका मिलना चाहिए। क्योंकि वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।

तीनों फॉर्मेंट मिले मौका

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सुरेश रैना का मानना है कि ‘सूर्यकुमार यादव को अंतरराष्ट्रीय खेल के तीनों प्रारूपों में भारत के लिए खेलना चाहिए, अब उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका दिया जाना चाहिए। जिस तरह से वह प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे लगता है कि उन्हें तीनों प्रारूपों में खेलना चाहिए और उसके बिना तीनों प्रारूपों का अस्तित्व भी नहीं होना चाहिए। जिस तरह से उन्होंने प्रदर्शन किया, जिस तरह से वह इरादे दिखाते हैं, वह अलग-अलग शॉट्स की योजना बनाते हैं, वह भी निडर होकर खेलते हैं और जानते हैं कि मैदान का उपयोग कैसे करना है। इसलिए अब उन्हें हर फॉर्मेंट में मौका मिलना चाहिए।

वह दोहरा शतक भी बनाएंगे

सुरेश रैना ने एक शो में कहा कि ‘सूर्यकुमार यादव मुंबई के खिलाड़ी हैं और लाल गेंद से क्रिकेट खेलना जानते हैं। मुझे लगता है कि उनके पास एक अच्छा मौका है। टेस्ट क्रिकेट खेलने से उन्हें वनडे मैचों में एक और प्रतिष्ठा मिलेगी और साथ ही कुछ स्थिरता भी मिलेगी। वह कई शतक और फिर 200 रन बनाएंगे।’

सूर्या को मिला ICC का अवॉर्ड

बता दें कि सूर्यकुमार ने 2022 में टी20 क्रिकेट में धमाल मचाया है और आईसीसी टी20 प्लेयर आफ द ईयर का पुरस्कार भी जीता। हालांकि टी-20 की अपेक्षा उन्हें वनडे क्रिकेट में कम मौके मिले हैं, जबकि टेस्ट क्रिकेट टीम में उन्हें पहली बार शामिल किया गया है। सूर्या को 9 फरवरी से नागपुर में शुरु हो रही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका मिला है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now