Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

T20 सीरीज से बाहर हुए संजू सैमसन, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका

IND Vs SL Sanju Samson Jitesh Sharma

नई दिल्ली: भारतीय टीम पुणे में श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को दूसरा टी 20 मैच खेलेगी। इस मैच और सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग गया है। टीम इंडिया के तूफानी बल्लेबाज संजू सैमसन T20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। सैमसन को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले टी20 के दौरान बाउंड्री रोप के पास गेंद पकड़ने के प्रयास में बाएं घुटने में चोट लग गई थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम आज दोपहर उन्हें स्कैन और विशेषज्ञ राय के लिए मुंबई ले गई और उन्हें आराम और रिहैबिलिटेशन की सलाह दी गई है। संजू ने टीम के साथ पुणे की यात्रा नहीं की।

जितेश शर्मा को किया गया टीम में शामिल

Kullu Dussehra 2026 Celebration

BCCI ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने संजू सैमसन की जगह जितेश शर्मा को नामित किया है। जितेश शर्मा विकेटकीपर हैं। उन्हें पहली बार टीम इंडिया की कॉल मिली है। भारत 5 जनवरी को पुणे में श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टी20 मैच खेलेगा।

पहले टी 20 में 5 रन पर आउट हो गए थे सैमसन

संजू सैमसन पहले टी 20 में महज 5 रन बनाकर आउट हो गए थे। वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। सैमसन को धनंजय डिसिल्वा ने दिलशान मदुशंका के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेजा। इसके साथ ही उनसे एक कैच भी ड्रॉप हो गया।

श्रीलंका टी20 के लिए भारत की अपडेटेड टीम: 

हार्दिक पांड्या (कप्तान), इशान किशन (wk), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (VC), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (wk), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now