Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह-राहुल की वापसी

IND vs BAN

प्रजासत्ता स्पोर्ट्स डेस्क|
Asia Cup 2023 Team India Squad: श्रीलंका और पाकिस्तान में खेले जाने वाले एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जा चुका है। स्कवॉड के चयन के लिए सोमवार को एक मीटिंग का आयोजन किया गया था। जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर, कोच राहुल द्रविड़ समेत अन्य शामिल हुए थे। बीसीसीआई द्वारा घोषित 17 सदस्यीय टीम में जसप्रीत बुमराह केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हुई हैं वहीं तिलक वर्मा को भी शामिल किया गया है।

एशिया कप के लिए घोषित स्कवॉड में बल्लेबाज के तौर पर शुभमन गिल, रोहित शर्मा, इशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा को शामिल किया गया है। वहीं ऑलराउंडर्स में रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर शामिल हैं। इसके अलावा संजू सैमसन को बैकअप में रखा गया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बीसीसीआई द्वारा घोषित स्कवॉड के मुताबिक टीम में तीन स्पिनर्स शामिल किए गए हैं। जिसमें रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव शामिल हैं। वहीं युजवेंद्र चहल को जगह नहीं दी गई है। तेज गेंदबाजों के रुप में टीम में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है।

बीसीसीआई द्वारा घोषित स्कवॉड के मुताबिक टीम में तीन स्पिनर्स शामिल किए गए हैं। जिसमें रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव शामिल हैं। वहीं युजवेंद्र चहल को जगह नहीं दी गई है। तेज गेंदबाजों के रुप में टीम में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है।

एशिया कप में भारतीय टीम अपना पहले मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है। इसका आयोजन 2 सितंबर 2023 को किया जाएगा। मैच का आयोजन श्रीलंका के कैंडी स्टेडियम में किया जाएगा। भारत और पाकिस्तान का एक और मैच हो सकता है। अगर दोनों टीमें सुपर 4 में पहुंच जाती है तो। इसका आयोजन कोलंबो में किया जाएगा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update Hindiuncategorized

Join WhatsApp

Join Now