Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

तेज गेंदबाज को छक्का ठोकने आगे बढ़ा था बैटर, खतरनाक गेंद ने उड़ा दी गिल्लियां, देखें

Untitled42

BBL 2023: ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग का रोमांच चरम पर है। क्रिकेट की इस लीग में एक से बढ़कर एक नजारे देखने को मिल रहे हैं। आज इस लीग का 48वां मैच एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच खेला जा रहा है। एडिलेड की टीम ने टॉस जीकर बैटिंग चुनी, लेकिन पूरी टीम 17 ओवर में ही आल आउट हो गई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए एडम होस ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। इसके अलावा कॉलिन डी ग्रांडहोम ने 11 और बेस एगर ने 11 रनों का योगदान दिया, बाकी के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए। वहीं पर्थ स्कॉर्चर्स के गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की।

David Payne ने फेंकी खतरनाक इनस्विंगर

इस मैच में तेज गेंदबाज David Payne ने एक कमाल की इनस्विंगर फेंकी और सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट को क्लीन बोल्ड कर दिया। शॉर्ट शून्य पर क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने 3 गेंद डॉट खेलने के बाद चौथी गेंद पर आगे बढ़कर छक्का मारने की कोशिश की, लेकिन गेंदबाज Payne ने खतरनाक इनस्विंग से उन्हें गच्चा देकर बोल्ड कर दिया। आउट होने के बाद मैथ्यू शॉर्ट बेहद निराश देखे। वहीं गेंदबाज ने अपने अंदाज में जश्न मनाया।

पर्थ स्कॉर्चर्स प्लेइंग 11

कैमरन बैनक्रॉफ्ट, स्टीफन एस्किनाज़ी, आरोन हार्डी, जोश इंगलिस (wk), एश्टन टर्नर (c), निक हॉब्सन, एश्टन एगर, एंड्रयू टाय, डेविड पायने, पीटर हैट्ज़ोग्लू, लांस मॉरिस

एडिलेड स्ट्राइकर्स प्लेइंग 11

मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड (c), एलेक्स केरी (wk), एडम होज़, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, थॉमस केली, हैरी नीलसन, बेन मैनेंटी, कैमरन बॉयस, वेस आगर, पीटर सिडल

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now