Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Temba Bavuma ने नेथन लॉयन की गेंद पर खड़े-खड़े जड़ दिया खतरनाक छक्का, देखें वीडियो

AUS Vs SA 3rd Test Temba Bavuma Nathon Lyon Six

AUS vs SA 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 475 रन बनाकर पारी घोषित की। जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 5 विकेट गंवा दिए हैं और मुश्किल स्थिति में नजर आ रही है। साउथ अफ्रीका की तरफ से टेम्बा बावुमा ने दमदार पारी खेली और एक शानदार छक्का भी जड़ा लेकिन वे भी हेजलवुड के जाल में फंस गए।

Nathon Lyon की गेंद पर बावुमा ने जड़ खतरनाक छक्का

Kullu Dussehra 2026 Celebration

475 रनों के टार्गेट के बाद बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम शुरुआत में ही डीन एल्गर सरेल एरवी और हेनरी क्लासेन का विकेट गंवा दिया। जिसके बाद टेम्बा बावुमा ने पारी को संभाला। बावुमा ने पारी की धीमी शुरुआत की और 36 गेंदों पर मात्र 9 रन बनाए लेकिन 28वें ओवर में उन्होंने गेयर चेंज किया और नेथल लॉयन की उछलती हुई गेंद पर नीचे झुककर शानदार शॉट खेल दिया। इसे देखकर लॉयन भी हैरान रह गए और गेंद हवा में उछलती हुई सीधे बाउंड्री के पार चली गई। हालांकि बावुमा की ये तेजी ज्यादा देर नहीं टिकी और जॉश हेजलवुड ने उन्हें शानदार गेंद डालकर आउट कर दिया।

Aus Vs SA 3RD Test Live Streaming: कैसे देखें लाइव

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका (Aus Vs SA Test) के बीच तीसरा टेस्ट बुधवार, 4 जनवरी से सिडनी में खेला जा रहा है। अगर आप मैच का लाइव टेलीकास्ट देखना चाहते हैं तो सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। साथ ही मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का लुत्फ सोनीलिव ऐप्लिकेशन पर ले सकते हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now