Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

टी-20 सीरीज जीत के बाद भी टीम इंडिया को चिंता में डाल रही यह बात, ODI में बढ़ सकती हैं मुश्किल

Ind Vs SL 1

Ind vs SL: तीसरे टी-20 में जबरदस्त खेल दिखाते हुए टीम इंडिया ने श्रीलंका को 91 रनों से हराकर टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली, अब टीम इंडिया की नजरें वनडे सीरीज पर हैं, लेकिन टी-20 सीरीज के दौरान कुछ ऐसा हुआ है, जो रोहित एंड कंपनी की चिंता बढ़ा सकता है।

नो बॉल और वाइड बॉल बढ़ी समस्या

Kullu Dussehra 2026 Celebration

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में उतरी टीम इंडिया ने बैटिंग और फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन इस बार बॉलरों ने प्रदर्शन तो अच्छा किया, लेकिन कुछ गलतियां ऐसी की जिस पर जल्दी काबू पाना जरूरी है। क्योंकि टीम इंडिया के गेंदबाजों ने तीनों मैचों में नो बॉल और वाइड बॉल के माध्यम से जमकर रन लुटाए। इंडियन गेंदबाज लगातार वाइड और नो-बॉल फेंकते हुए नजर आए, जिसके चलते दूसरा टी-20 टीम इंडिया के हाथ से भी निकल गया।

तीन मैचों में 31 एक्स्ट्रा रन

बता दें कि टीम इंडिया ने तीन टी-20 मैचों में लगातार 31 रन एक्स्ट्रा दिए हैं, पहले मैच में इंडिया के बॉलरों ने 4 वाइट, 1 नो-बॉल और एक लेगबाइ के माध्यम से रन दिए। जबकि दूसरे मैच में तो टीम के बॉलरों ने दिल खोलकर रन लुटाए। दूसरे टी-20 में 12 एक्स्ट्रा रन दिए। इस मैच में 7 नो-बॉल, 4 वाइड, एक लेगबाइ के माध्यम से रन लुटाए।

इसी तरह तीसरे मैच में भी 13 रन लुटा दिए, जिसमें 11 वाइड, एक नो-बॉल और एक रन लेगबाइ के माध्यम से दे दिए। यानि हर मैच में टीम इंडिया के बॉलर खुलकर वाइड और नो-बॉल के माध्यम से रन लुटाए हैं, अगर ऐसा ही हाल वनडे सीरीज में भी रहा तो फिर टीम इंडिया की परेशानियां बढ़ सकती हैं।

10 जनवरी से शुरू हो रही वनडे सीरीज

बता दें कि वनडे सीरीज 10 जनवरी से शुरू हो रही है। वनडे सीरीज की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे, लेकिन अधिकतर टीम वही है जो टी-20 में खेली है, ऐसे में रोहित को अपने बॉलरों पर एक्स्ट्रा रन लुटाने पर रोक लगानी होगी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now