Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

टीम इंडिया के बाद न्यूजीलैंड को झटका, स्टार खिलाड़ियों के बाद ये स्पिनर भी बाहर

IND Vs NZ Ish Sodhi

नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच बुधवार 18 जनवरी से होने वाली वनडे सीरीज से पहले जहां एक ओर टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर के बाहर होने से झटका लगा तो दूसरी ओर न्यूजीलैंड की भी चिंता बढ़ गई है। कीवी टीम को भी बड़ा झटका लग गया है। कीवी टीम के स्टार स्पिनर ईश सोढ़ी पहले वनडे से बाहर हो गए हैं। केन विलियमसन, टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट जैसे खिलाड़ी पहले से ही न्यूजीलैंड टीम से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में ये कीवी टीम के लिए बड़ा झटका साबित होगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

न्यूजीलैंड की टीम को स्टार स्पिनर ईश सोढ़ी की कमी खलेगी। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने हैदराबाद में पहले वनडे की पूर्व संध्या पर ये जानकारी दी। लैथम ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- “दुर्भाग्य से ईश के लिए एक झटका है। वह कल उपलब्ध नहीं होगा, लेकिन उम्मीद है कि वह अगले कुछ मैचों के लिए उपलब्ध रहेगा।”

बोल्ट, साउदी और विलियमसन की कमी खलेगी

लैथम ने यह भी कहा कि ”बोल्ट, साउदी और विलियमसन की अनुपस्थिति टीम को खलेगी। उन्होंने कहा हालांकि छोटे खिलाड़ियों को प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। सभी ने टीम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। जो एक बोनस है। अब आगे बढ़ने की उनकी बारी है। हमारे पास लॉकी फर्ग्यूसन हैं जिन्होंने भारत में काफी क्रिकेट खेला है।”

विश्व कप से पहले भारत में खेलने का आखिरी मौका

कीवी कप्तान ने यह भी कहा कि उनकी टीम के लिए वनडे विश्व कप 2023 से पहले भारत में खेलने का यह आखिरी मौका होगा। उन्होंने पाकिस्तान में अपनी टीम की जीत और भारत के साथ समानता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा- “हमने पाकिस्तान में अच्छा खेल खेला। कुछ खिलाड़ियों ने कभी पाकिस्तान का दौरा नहीं किया था।

सीरीज जीत के साथ आना वास्तव में अच्छा है। यहां पर हम जितना हो सके परिस्थितियों के अनुकूल होने का प्रयास करेंगे। पिच भारत में पाकिस्तान की तुलना में संभावित रूप से थोड़ा बेहतर होंगी। हर बार जब हम भारत खेलते हैं तो यह एक प्रतिस्पर्धी श्रृंखला होती है।” लेथम ने विराट कोहली के फॉर्म में वापस आने को भी स्वीकार किया और कहा कि उनकी टीम उनके लिए जितना संभव हो सके चीजों को मुश्किल बनाने की कोशिश करेगी। न्यूजीलैंड ने नवंबर 2022 में पिछली वनडे सीरीज में भारत को उसी के घर में 1-0 से हराया था।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now