Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

टीम इंडिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने दिए संन्यास के संकेत, जमा चुका है 12 शतक

Murali Vijay

Murali Vijay: एक वक्त टीम इंडिया के धाकड़ और स्टाइलिस बल्लेबाज मुरली विजय पिछले पांच साल से भारतीय टीम से बाहर हैं, इंडिया और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए हाल ही में टीम इंडिया का चयन किया गया है, लेकिन इस में विजय को मौका नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने बीसीसीआई से नाराजगी जताते हुए क्रिकेट से संन्यास के संकेत दिए हैं। मुरली विजय ने विदेशों में मौके तलाशने की बात भी कही है।

38 साल के हो चुके हैं मुरली विजय

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मुरली विजय 38 साल के चुके हैं, उन्होंने इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेला था, उसके बाद से ही वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, जबकि उन्होंने अपना आखिरी रणजी मैच भी 2019 में तमिलनाडु की तरफ से खेला था। पिछले पांच सालों से मुरली विजय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।

विदेशों में क्रिकेट खेलने की तैयारी

मुरली विजय ने एक शो में कहा कि ‘BCCI के साथ उनका समय पूरा हो चुका है, इसलिए वह अब विदेशों में क्रिकेट खेलने के मौके तलाशेंगे, क्योंकि भले ही उनकी उम्र 38 साल हो चुकी है, लेकिन अभी भी उनके पास बहुत सी क्रिकेट बाकी है। मुरली ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इंडिया में 30 साल के क्रिकेटर को 80 साल का बुजुर्ग समझा जाने लगता है, जबकि मीडिया भी उनके साथ कुछ ऐसा ही भेदभाव करती है। जबकि मेरा मानना है कि 30 साल की उम्र में ही कोई क्रिकेटर अपने पीक टाइम पर होता है। मुझे आज भी लगता है कि मैं अपनी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी कर सकता हूं।’

संन्यास ले सकते हैं मुरली विजय

मुरली विजय ने कहा कि ‘उन्हें अब तक टीम में कम मौके मिले, इसलिए मुझे बाहर मौके तलाशने पड़ेंगे, लेकिन इतना ही कहा जा सकता है कि आप केवल वही कर सकते हैं जो आपके हाथ में होता है। इसलिए मैं अब विदेश में खेलने के अवसर खोज रहा है, क्योंकि अभी भी मुझ में प्रतिस्पर्द्धी क्रिकेट बाकि है।’

टेस्ट में 12 शतक जमा चुके हैं मुरली विजय

बता दें कि मुरली विजय टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेंट टी-20, टेस्ट और वनडे में खेल चुके हैं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा मौके टेस्ट में मिले हैं, 61 टेस्ट मैचों में विजय ने 12 शतक और 15 अर्धशतक बनाए हैं, इस दौरान 38.29 की औसत से 3982 रन अपने नाम किए। जबकि उन्हें 17 वनडे मैच खेलने का भी मौका मिला, जिसमें 339 रन बनाए जिसमें एक अर्धशतक ही शामिल हैं।

खास बात यह है मुरली विजय का नाम विवादों से भी जुड़ा रहा है, टीम इंडिया विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की पहली पत्नी और मुरली विजय का अफेयर शुरू हो गया था, जिसके बाद कार्तिक ने पत्नी को तलाक दे दिया था। तलाक के बाद मुरली विजय और ने दिनेश कार्तिक की पहली पत्नी से शादी कर ली थी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now