Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

टॉस के दौरान हुआ बड़ा कन्फ्यूजन, हैरान रह गए कप्तान नीतीश राणा

IPL 2023 KKR Vs RCB Live Confusion At Toss

IPL 2023 KKR vs RCB: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आज का मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है। आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। लेकिन टॉस के दौरान कुछ ऐसा भी हुआ जिससे दोनों टीमों के कप्तानों के बीच कन्फ्यूजन भी हो गई।

मैच रेफरी की वजह से हुई कन्फ्यूजन

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, यह मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के होम ग्राउंड में खेला जा रहा है, ऐसे में टॉस का सिक्का कप्तान नीतीश राणा ने उछाला। सिक्का उछलने से पहले फाफ डु प्लेसिस ने हेड कहा था, आया भी हेड। लेकिन मैच रेफरी ने टेल बोल दिया। जिससे नीतीश राणा को लगा कि शायद वह टॉस जीते हैं। जबकि हेड आया था। बाद में यह कन्फ्यूजन दूर हुई। जिसके बाद फाफ डु प्लेसिस ने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया।

हालांकि टॉस के दौरान नीतीश राणा जरूर कन्फ्यूज नजर आए। बता दें कि कोलकाता अपना पहला मुकाबला हार चुकी है। जबकि रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरू पहला मुकाबला जीत चुकी है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला टक्कर का होने की उम्मीद है।

वहीं टॉस के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि ‘मैने हेड ही मांगा था लेकिन बोलने के दौरान कुछ गलतफहमी हो गई। कल रात ओस पड़ी थी। उम्मीद है कि दूसरी पारी में यह स्किड हो जाएगा। इसलिए पहले बॉलिंग करने का फैसला किया।

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग-11

मनदीप सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज (डब्ल्यू), वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (सी), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेइंग-11

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (c), दिनेश कार्तिक (wk), ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज़ अहमद, डेविड विली, कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now