Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

उमरान की रफ्तार से चकमा खा गए करुणारत्ने, अक्षर पटेल ने हवा में उड़कर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, Video

Akshar Patel Caught Karunaratne Heart Wrenching Catch 1

IND vs SL: दूसरे वनडे में शानदार शुरुआत करने वाली श्रीलंका की टीम अचानक ताश के पत्तों की तरह बिखर गई, श्रीलंकाई बल्लेबाज पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाए और 40वें ओवर में 215 बनाकर ऑलआउट हो गए। भारतीय टीम के सभी बॉलर्स ने शानदार बॉलिंग की। टीम इंडिया के रफ्तार के सौदागर उमरान मलिक आज फिर रंग में नजर आए और उन्होंने श्रीलंका के दो विकेट निकाले। उमरान की गेंद पर अक्षर पटेल ने हवा में उड़कर करुणारत्ने का कैच पकड़ लिया।

अक्षर पटेल ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच

Kullu Dussehra 2026 Celebration

श्रीलंका की टीम के लगातार विकेट गिर रहे थे, श्रीलंका स्कोर 177 पर 7 विकेट था, करुणारत्ने 17 रन बनाकर खेल रहे थे, वह श्रीलंका को संभालने की कोशिश में जुटे थे, लेकिन तभी उमरान मलिक की एक तेज रफ्तार गेंद पर शॉट खेलने के चक्कर में वह अक्षर के हाथों कैच हो गए।

करुणारत्ने उमरान की रफ्तार से चकमा खा गए, उनका शॉट्स अच्छा था, लेकिन सामने फील्डिंग कर रहे अक्षर पटेल ने हवा में उछलते हुए करुणारत्ने का हैरतअंगेज कैच पकड़ लिया। जिससे बल्लेबाज भी हैरान रह गए और उदास मन से वापस पवेलियन की तरफ लौट गया। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लोग पसंद भी कर रहे हैं।

टीम इंडिया को 216 रन का टारगेट

श्रीलंका ने दूसरे वनडे में टीम इंडिया को 216 रन का टारगेट दिया है, लंकाई टीम 215 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 50 रन नुवानिदु फर्नांडो ने बनाए, जबकि इंडिया की तरफ से कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट निकाले, जबकि 2 विकेट उमरान मलिक और एक विकेट अक्षर पटेल को मिला, इसके अलावा एक विकेट रन आउट के रुप में मिला।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now