Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

उमरान मलिक का तूफान, महीश थीक्षाना को बोल्ड मार हवा में उड़ा दिया स्टंप, देखें वीडियो

IND Vs SL Umran Malik Maheesh Theekshana21

नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच शनिवार को राजकोट में खेले गए तीसरे टी 20 मुकाबले में जहां एक ओर सूर्यकुमार यादव का तूफान देखने को मिला तो वहीं दूसरी ओर रफ्तार की सनसनी उमरान मलिक ने भी अपनी खतरनाक गेंदबाजी से दंग कर दिया। उमरान ने इस मैच में 3 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उमरान ने वानिंदु हसरंगा को 9 और महीश थीक्षाना को 2 रन पर आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। उमरान ने अपनी तूफानी गेंद पर थीक्षाना को इस तरह बोल्ड किया क्रिकेटप्रेमी दंग रह गए।

थीक्षाना के उड़ाए होश

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ये नजारा 16वें ओवर में देखने को मिला। श्रीलंका के 7 विकेट 123 रन पर गिर चुके थे। ऐसे में संकट से जूझ रही श्रीलंका को इस ओवर की तीसरी ही गेंद पर उमरान ने बड़ा झटका दे दिया। जैसे ही उमरान ने गेंद डाली, ये बॉल टप्पा पड़ने के बाद इतनी खतरनाक बन गई कि जैसे ही थीक्षाना ने बल्ला घुमाया, गेंद ऑफ स्टंप उड़ाते हुए बाहर निकल गई। उमरान की इस घातक गेंद से स्टंप ने हवा में गुलाटियां खाईं और दूर जाकर गिर गया।

उमरान ने इस सीरीज में चटकाए 7 विकेट

उमरान ने इस सीरीज के तीन मैचों में 7 विकेट चटकाकर दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों को मुरीद बना लिया है। इस मैच में अर्शदीप सिंह भी काफी असरदार साबित हुए। उन्होंने 2.4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं युजवेंद्र चहल ने 3 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट चटकाए। भारतीय टीम के 228 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 16.4 ओवर में 137 रन पर ढेर हो गई। इस तरह भारत ने ये मैच 91 रनों से जीत लिया। टीम इंडिया अब 10 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज की तैयारियों में जुटेगी। जहां रोहित शर्मा कप्तान होंगे।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now