Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

उमरान मलिक ने 155 की रफ्तार से गेंद फेंक मचाई सनसनी, बाल-बाल बच गया इस दिग्गज का रिकॉर्ड

IND Vs SL 1st T20 Umran Malik

नई दिल्ली: स्पीडगन उमरान मलिक अपनी तूफानी गेंदों से एक के बाद एक नया रिकॉर्ड बनाते नजर आ रहे हैं। वह आईपीएल में दूसरी सबसे तेज गेंद (157kmph) का रिकॉर्ड बना चुके हैं। अब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ इस रफ्तार से गेंद फेंकी कि एक के बाद एक कई रिकॉर्ड ध्वस्त होते चले गए।

बने दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उमरान ने अपने स्पेल के दौरान 17वें ओवर में श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका को 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर नया रिकॉर्ड बनाया। वह सबसे तेज बॉल फेंकने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। उमरान ने यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ा।

बुमराह की अब तक की सर्वाधिक गति 153.36 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है। भारतीय गेंदबाजों में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड दिग्गज जवागल श्रीनाथ के नाम दर्ज है। श्रीनाथ ने 156 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। हालांकि सटीक तिथि और संबंधित मैच की पुष्टि अब तक नहीं की गई है, लेकिन नेशनल-इंटरनेशनल मीडिया में कई बार  उनके इस रिकॉर्ड की चर्चा हो चुकी है। उमरान ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

शोएब अख्तर के नाम दर्ज है रिकॉर्ड

इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर के नाम दर्ज है। पाकिस्तान के इस तूफानी गेंदबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 अप्रैल 2002 को 161 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर दुनिया को चौंका दिया था। इसी मैच में उन्होंने 160 और 159.9KMPH की रफ्तार से गेंदें फेंकी थीं। उनके बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ब्रेट ली के नाम सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज है। ली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2002 में 157.4 की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now