Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘Umran Malik फिट नहीं, 150 के बाद 138 हो जाती है रफ्तार..’ दिग्गज गेंदबाज ने जम्मू एक्सप्रेस को लेकर दिया बड़ा बयान

Umran Malik Vs Haris Rauf

नई दिल्ली: भारतीय टीम के युवा गेंदबाज उमरान मलिक अपनी रफ्तार को लेकर पूरी दुनिया में सूर्खियां बटौर रहे हैं। उमरान ने 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली है और कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि वे शोएब अख्तर का भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे। जहां एक तरफ उनकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है वहीं पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी ने उनकी तुलना बाबर एंड कंपनी के हैरिस राउफ से की है और राउफ को उमरान से बेहतर बताया है।

हारिस और उमरान की तुलना, विराट और अन्य बल्लेबाजों जैसी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारत के उमरान मलिक की ही तरफ पाकिस्तान के हारिस रउफ भी खतरनाक गेंदबाजी करते हैं और तेज रफ्तार में बॉल डालते हैं। इन दोनों की तुलना हमेशा होती रहती है। इसी डिबेट में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने अपनी राय रखी है और हारिस रउफ को उमरान से बेहतर बताया है।

उमरान की रफ्तार कम हो जाती है- पाकिस्तानी गेंदबाज

पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज ने कहा कि ‘उमरान मलिक पाकिस्तानी पेसर हारिस रउफ की तरह प्रशिक्षित और फिट नहीं है। अगर आप वनडे में उमरान को देखें, तो अपने पहले स्पेल में वह लगभग 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। लेकिन 7वें या 8वें ओवर तक उनकी स्पीड घटकर 138 किमी प्रति घंटे रह जाती है। अंतर वही है जो कोहली और बाकी बल्लेबाजों में है। बता दें कि उमरान मलिक इन दिनों भारतीय टीम के साथ इंदौर में है और वे भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले आखिरी वनडे मैच में भाग ले सकते हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now