Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

उफ्फ…दनदनाते छक्के ठोक सूर्यकुमार यादव ने ली चैन की सांस, देखें वीडियो

IND Vs SL Suryakumar Yadav1

नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच शनिवार को राजकोट में खेले गए तीसरे टी 20 मुकाबले में भारत ने 91 रनों से शानदार जीत दर्ज कर सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया। टीम इंडिया की इस धमाकेदार जीत में सूर्यकुमार यादव की विस्फोटक पारी ने क्रिकेटप्रेमियों की नसों में रोमांच भरा। सूर्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 7 चौके-9 छक्के ठोक 219.61 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 112 रन जड़ दिए।

दिल जीत रहा सूर्या का रिएक्शन

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उनकी आतिशी पारी ने करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों को मुरीद बना लिया। हालांकि सूर्या के लिए ये शानदार पारी थोड़ी थकाने वाली रही। उन्होंने मैदान में लोट-लोटकर छक्के बरसाए तो श्रीलंकाई गेंदबाजों के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूर्या ने ये छक्के ठोक चैन की सांस ली। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह च्यूंगम चबाते हुए फूंक मारते हुए उफ्फ करते नजर आ रहे हैं। सूर्या का ये रिएक्शन क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीत रहा है। सूर्या के फैंस का कहना है कि इस तरह छक्के ठोकना हर किसी के बस की बात नहीं। इसके लिए कड़ी मेहनत और लग्न की जरूरत होती है।

सूर्या ने अपने नाम किए बड़े रिकॉर्ड

सूर्या के टी 20 करियर की ये तीसरी सेंचुरी थी। उन्होंने इस मामले में केएल राहुल और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को पीछे छोड़ा। दोनों के नाम 2-2 शतक दर्ज हैं। सूर्यकुमार यादव तीन शतक के मामले में चेक रिपब्लिक के बल्लेबाज सबाबुन डाविजी, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज कॉलिन मुनरो और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल के बराबर पहुंच गए।

सूर्या टी 20 में शतक के मामले में दुनिया के पांचवें और दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सबसे तेज 1500 रनों का रिकॉर्ड भी दर्ज किया। सूर्यकुमार यादव टी 20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। वह 180 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन जड़ने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज भी हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now