Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘वाह क्या दीवानगी है’, MS धोनी को टीवी पर देख आरती उतारने लगा फैंस, देखें

Collage 11

IPL 2023, CSK vs LSG: आईपीएल का आठंवा मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिसमें सीएसके और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने हैं। चेपॉक स्टेडियम में सीएसके टीम का होम ग्राउंड है, इसलिए इस मुकाबले को देखने को लिए हजारों फैंस पहुंचे हैं। मैदान पर जब धोनी टॉस के लिए पहुंचे तो दर्शक झूम उठे। धोनी की वॉक देख फैंस धोनी-धोनी के नारे लगाने लगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

धोनी (थाला) जब टॉस अटेंड कर रहे थे तभी उनका एक फैंस टीवी पर उनकी आरती उतारता दिखा। इस वीडियो को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि ज्यादातर फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर धोनी को भगवान मानते हैं। इसी कड़ी में फैंस ने धोनी के प्रति दीवानगी को आरती उतकर व्यक्त किया है।

फैंस ने उतारी धोनी का आरती

वीडियो में साफ दिख रहा है कि टीवी स्क्रीन पर धोनी दिख रहे हैं तभी फैंस उनकी आरती उतार रहा है। फिर टीवी स्क्रीन पर ही धोनी को तिलक लगा रहा है। वहीं जब धोनी अपनी टीम के साथ मैदान पर उतरे तो स्टेडियम में मौजूद फैंस खुशी से झूम उठे।

अगर मैच की बात करें तो सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 217 रन बनाकर लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने 218 रनों का लक्ष्य दिया। सीएसके के लिए सलामी जोड़ी ने शतकीय साझेदारी की। अंत में अंबाती रायुडू और एमएस धोनी ने कमाल की बल्लेबाजी की और टीम को 217 रनों तक पहुंचा दिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (सी), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (डब्ल्यू), आयुष बडोनी, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, आवेश खान

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/कप्तान), शिवम दूबे, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, आरएस हैंगरगेकर

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now