Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

इंडियन प्रीमियर लीग में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका: ऑरेंज कैप सहित जीते ये 5 बड़े अवॉर्ड्स..!

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय अनकैप्ड बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने 776 रन बनाकर सबसे युवा ऑरेंज कैप विजेता बनने का गौरव हासिल किया और एक सीजन में 5 बड़े अवॉर्ड्स जीते।
Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026 Awards: इंडियन प्रीमियर लीग में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका: ऑरेंज कैप सहित जीते ये 5 बड़े अवॉर्ड्स..!

Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026 Awards: नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन इतिहास के पन्नों में राजस्थान रॉयल्स के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की उस विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए दर्ज हो गया है, जिसने क्रिकेट जगत को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। महज 15 साल के इस लड़के ने जब क्रीज पर कदम रखा, तो गेंदबाजों के होश उड़ गए।

राजस्थान रॉयल्स (RR) की जर्सी में वैभव ने इस सीजन अपनी बल्लेबाजी से जो गदर मचाया, उसकी गूंज लंबे समय तक सुनाई देगी। वैभव ने इस सीजन के 16 मुकाबलों में 48 की लाजवाब औसत और 237 के हैरतअंगेज स्ट्राइक रेट से खेलते हुए कुल 776 रन कूटे। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।

एक ही सीजन में झटके 5 बड़े अवॉर्ड्स, अवॉर्ड्स नाइट में बिखेरा जलवा
भले ही राजस्थान रॉयल्स की टीम इस बार फाइनल का सफर तय नहीं कर पाई, लेकिन वैभव सूर्यवंशी इस पूरे टूर्नामेंट के सबसे चमकीले सितारे बनकर उभरे। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी खिलाड़ी ने एक ही सीजन में 5 बड़े व्यक्तिगत पुरस्कारों पर कब्जा जमाया हो।

15 साल के इस युवा खिलाड़ी ने अवॉर्ड्स नाइट को पूरी तरह से अपने नाम कर लिया। वैभव को ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन’, ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’, ‘सुपर सिक्स ऑफ द सीजन’, ‘ऑरेंज कैप’ और टूर्नामेंट का सबसे बड़ा पुरस्कार ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ (MVP) दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  डिएंड्रा डॉटिन पर बढ़ा विवाद, गुजरात जायंट्स ने जारी किया ये बयान

क्रिस गेल का सालों पुराना ‘सिक्सर किंग’ रिकॉर्ड ध्वस्त
वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन का अंत टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज के रूप में किया। 237.30 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाने के दौरान उन्होंने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। वैभव ने इस सीजन में कुल 72 गगनचुंबी छक्के जड़े।

इसके साथ ही उन्होंने ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल के एक सीजन में 59 छक्कों के उस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को बेहद आसानी से पीछे छोड़ दिया, जो सालों से अटूट माना जा रहा था। अपनी तूफानी बैटिंग के दम पर वैभव ने इस सीजन में ऑरेंज कैप, सुपर स्ट्राइकर और सबसे ज्यादा 72 छक्के लगाने के लिए सुपर सिक्सेस का अवॉर्ड अपने नाम किया।

चमचमाती TATA Sierra SUV तो जीती, पर खुद नहीं चला पाएंगे वैभव
आईपीएल 2026 में अपने इस जादुई प्रदर्शन के लिए वैभव सूर्यवंशी को इनाम में एक बेहद शानदार टाटा सिएरा (TATA Sierra SUV) कार भी मिली। लेकिन एक दिलचस्प पेंच के कारण वैभव फिलहाल इस कार की सवारी का लुत्फ ड्राइवर सीट पर बैठकर नहीं ले पाएंगे। दरअसल, वैभव की उम्र अभी सिर्फ 15 साल है, जबकि भारत में किसी भी एसयूवी या गाड़ी को चलाने की कानूनी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है।

इसे भी पढ़ें:  हवा में उछलकर Mohammad Rizwan ने लगाया जबरदस्त SIX, देखता रह गया गेंदबाज, देखें Video

भारत के नियमों के मुताबिक, वैध लाइट मोटर व्हीकल (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस होने पर ही कोई व्यक्ति सड़क पर गाड़ी चला सकता है। ऐसे में वैभव को अपनी इस चमचमाती कार को खुद ड्राइव करने के लिए अभी 3 साल का लंबा इंतजार करना होगा।

अनकैप्ड खिलाड़ियों की लिस्ट में रचा नया इतिहास
वैभव अब आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे अनकैप्ड बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने एक ही सीजन में दो शानदार शतक ठोके हैं। उन्होंने एक सीजन में किसी अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने के यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड को बहुत बड़े अंतर से नेस्तनाबूद कर दिया। सीजन की शुरुआत में उन्होंने महज 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था, जो आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक था।

रसेल को पछाड़ा, बने सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज
दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल का दूसरा सबसे तेज शतक भी इसी युवा बल्लेबाज के नाम दर्ज है। क्वालिफायर 2 के मुकाबले में भी वैभव ने रिकॉर्ड बुक को पूरी तरह से रीराइट कर दिया। वह आईपीएल में 1,000 रन का आंकड़ा छूने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज तो बने ही, साथ ही सबसे कम गेंदों का सामना करके इस मुकाम पर पहुंचने वाले दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज भी बन गए। वैभव ने सिर्फ 440 गेंदों में अपने 1,000 आईपीएल रन पूरे किए और आंद्रे रसेल के पिछले रिकॉर्ड को 105 गेंदों के भारी अंतर से पीछे छोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें:  IPL 2023 में 17.5 करोड़ में बिका, अब शतक ठोक भारत के खिलाफ मचाया हाहाकार

पावरप्ले में गेंदबाजों की बेरहमी से की कुटाई
शुरुआती छह ओवर यानी पावरप्ले का मैदान वैभव सूर्यवंशी के लिए सबसे पसंदीदा शिकारगाह साबित हुआ। उनके कुल 776 रनों में से 521 रन सिर्फ पावरप्ले के दौरान बने, जो आईपीएल के किसी भी सीजन में पहले छह ओवरों में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।

अगर उनके छक्के लगाने की फ्रीक्वेंसी पर नजर डालें, तो आंकड़े और भी ज्यादा चौंकाने वाले हैं। साल 2012 में जब क्रिस गेल ने 59 छक्के लगाए थे, तब उन्होंने 456 गेंदों का सामना किया था, यानी हर 7.7 गेंद पर एक छक्का। इसके विपरीत, वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में सिर्फ 327 गेंदों का सामना किया और 72 छक्के उड़ा दिए। इसका मतलब है कि उन्होंने हर 4.5 गेंद पर गेंद को बाउंड्री के पार भेजकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
IPL 2026 ipl records orange cap winner Rajasthan Royals vaibhav sooryavanshi

Join WhatsApp

Join Now