Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

वनडे में भारत और श्रीलंका में कौन किसपर भारी, यहां देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

IND Vs SL Head To Head In ODI

IND vs SL ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज में रोमांचक जीत के बाद भारतीय टीम अब वनडे सीरीज में दासुन शनाका एंड कंपनी से एक बार फिर से दो-दो हाथ करने को तैयार है। भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 10 जनवरी 2023 को खेला जाएगा। इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। वहीं श्रीलंका की कप्तानी दासुन शनाका करेंगे। ये मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा। मैच से पहले दोनों ही टीमों के बीच का रिकॉर्ड देखना बेहद जरूरी है।

IND vs SL Head to Head in ODI: भारत और श्रीलंका में कौन किसपर भारी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वनडे प्रारूप में भारत और श्रीलंका की भिड़ंत को देखें तो यहां दोनों टीमों का 162 मुकाबलों में आमना सामना हुआ है। यहां भी श्रीलंकाई टीम के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ जहां 93 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है। वहीं श्रीलंकाई टीम को 57 मुकाबलों में सफलता हाथ लगी है। इसके अलावा 11 मैचों का नतीजा नहीं निकल पाया हैं। वहीं एक मैच टाई हुआ है।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह।

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका का स्कवॉड:

दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, सदेरा समरविक्रमा, कुसल मेंडिस (उपकप्तान), चरिथ असलंका, धनंजया डी सिल्वा, वानिन्दु हसरंगा, अशेन बंडारा, महेश थिक्षणा, चमक करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, कसुन रजिथा, नुवानिडु फर्नांडो, दुनिथ वेल्लालेज, प्रमोद मदुशन और लाहिरू कुमारा

IND vs SL ODI Shedule: ये है वनडे सीरीज का शेड्यूल

– IND vs SL 1st ODI- 10 जनवरी 2023- गुवाहाटी

– IND vs SL 2nd ODI- 12 जनवरी- कोलकाता

– IND vs SL 3rd ODI- 15 जनवरी – तिरुवंतपुरम

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now