Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘वर्ल्ड कप से पहले ये हमारा आखिरी अनुभव था और..’ सीरीज गंवाने के बाद Tom Latham ने कही ये बात

IND Vs NZ Tom Latham

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने मंगलवार को क्लीव स्वीप किया। इंदौर में खेले गए तीसरे मैच में टीम इंडिया ने कीवी टीम को 90 रनों से शिकस्त देकर वनडे की नंबर 1 टीम बनने का ताज पहना। इस जीत में रोहित शर्मा-शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की शानदार बल्लेबाजी के साथ शार्दुल ठाकुर की चतुराई भरी गेंदबाजी शामिल रही। इस जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा गदगद नजर आए वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम ने दुख व्यक्त किया और इससे बेहद कुछ सीखने की बात कही।

न्यूजीलैंड के कप्तान ने हार के बाद कही ये बात

Kullu Dussehra 2026 Celebration

न्यूजीलैंड की टीम के लिए वनडे सीरीज कुछ खास नहीं रही। हालांकि टीम ने पहले और तीसरे मैच में पूरा दमखम दिखाया लेकिन वह उसे नतीजों में कनवर्ट नहीं कर सकी। हार के साथ ही टीम ने अपनी नंबर 1 की पोजिशन भी गंवा दी। इस हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान दुखी नजर आए। उन्होंने कहा कि – हमने गेंदबाजी की शुरुआत खराब की थी लेकिन वापसी करते हुए टीम को 380 रनों पर रोक दिया था। चेज के समय हम शानदार पोजिशन पर थे लेकिन हमनें विकेट ज्यादा गंवा दिया। वर्ल्ड कप से पहले ये हमारा आखिरी अनुभव था और हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है। आप जितना ऐसी परिस्थितियों में होते हैं उतना सीखते हैं।

रोहित ने कही ये बात

रोहित ने मैच प्रजेंटेशन में कहा- हमने जो पिछले छह मैच खेले हैं उनमें से अधिकांश में हमने सही काम किया है। 50 ओवर के खेल में यह महत्वपूर्ण है। सिराज और शमी के बिना हम बेंच पर लोगों को मौका देना चाहते थे। चहल और उमरान को टीम में शामिल कर देखना चाहते थे कि वे दबाव में कैसी परफॉर्मेंस देते हैं।

वहीं उन्होंने ये भी कहा कि मुझे नहीं लगता कि यहां कोई भी स्कोर सुरक्षित है। शार्दुल कुछ समय से ऐसा कर रहा है। स्क्वाड में शामिल लोग उन्हें ‘जादूगर’ कहते हैं। बस उसके बेल्ट के नीचे और खेल लाने की जरूरत है। खेल के समय के साथ कलाई के स्पिनर बेहतर होते जाते हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now