Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Virat Kohli का जबरा फैन! चकमा देकर मैदान में घुसा और छू लिए पैर, फिर सूर्या ने जीत लिया दिल, देखें वीडियो

IND Vs SL 3rd ODI Virat Kohli Suryakumar Yadav

IND vs SL: भारत-श्रीलंका के बीच रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेले गए तीसरे और फाइनल वनडे में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की। भारत ने तीन मैचों की सीरीज का फाइनल मुकाबला 317 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने न केवल तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया, बल्कि वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया। इस जीत में विराट कोहली के 166 रनों की धमाकेदार पारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कोहली की इस पारी के बाद जहां पूरी दुनिया उन्हें सलाम ठोक रही है और मिलने की चाह रख रही है लेकिन उनके एक फैन ने इसे मुराद को पूरा कर लिया।

सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर, कोहली के पास पहुंचा फैन

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल श्रीलंका पर 317 रन की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के बाद विराट कोहली समेत टीम इंडिया के कई खिलाड़ी मैदान पर ही इसका जश्न मना रहे थे। तभी एक युवा फैन सुरक्षाकर्मियों पर चकमा देते हुए मैदान में घुस आया। वो सीधे दौड़ते हुए अपने स्टार कोहली के पास पहुंचा और उनके पैर छूने लगा। इसे देखकर कोहली ने पहले उसे उठाया। जिसके बाद सूर्यकुमार यादव पीछे से आए और फैन का दिन बना दिया। दरअसल सूर्या ने फैन के हाथ से फोन लिया और कोहली और उसका फोटो खींच लिया। इसे देखकर उसके चेहरे पर खुशी की लहर छा गई।

मानसिकता हमेशा टीम को जिताना- कोहली

कोहली ने मैच के बाद कहा- मुझे मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड्स के बारे में कुछ नहीं पता। मेरे लिए यह मेरे इरादे और उस मानसिकता का प्रतिफल है जिसके साथ मैं खेलता हूं। मानसिकता हमेशा टीम को जिताने में मदद करने की होती है, जब तक संभव हो लंबे समय तक बल्लेबाजी करना और अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप अंतर पैदा करते हैं। कोहली ने आगे कहा- मैंने हमेशा सही कारणों से खेला है। मेरा मानना है कि जितना हो सके टीम की मदद करने की कोशिश करें।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now