Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Virat Kohli के पास दिग्गजों को पछाड़ विश्व रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका, बस बनाने होंगे इतने रन

Published on: 18 January 2023
IND Vs ENG Virat Kohli Record

IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा। इसका आयोजन हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्‍टेडियम में होगा। इस सीरीज में वनडे में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं वहीं न्यूजीलैंड की कप्तानी टॉम लेथम कर रहे हैं। ये सीरीज जहां भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है वहीं टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।

25 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे कोहली, बस बनाने होंगे इतने रन

दरअसल विराट कोहली इन दिनों खतरनाक फॉर्म में है और लगातार नए नए रिकॉर्ड्स तोड़ रहे हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड की सीरीज में उनके पास एक और कीर्तिमान रचने का सुनहरा मौका है। दरअसल कोहली अगर इस सीरीज में 119 रन बना लेते हैं तो वे इंटरनेशनल क्रिकेट में 25 हजार रन बनाने वाले छठे खिलाड़ी बन जाएंगे। इसी के साथ इसे हासिल करने वाले वे सबसे तेज खिलाड़ी भी बन जाएंगे। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, जैक कालिस, कुमार संगकारा जैसे दिग्गज उनके ऊपर हैं लेकिन इन सभी ने 24000 रन बनाने में ही कोहली से ज्यादा इनिंग ली है जिस हिसाब से विराट सबसे तेजी से 25 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। इस लिस्ट में टॉप पर सचिन तेंदुलकर हैं जिनके 34357 रन है।

Most Runs in International Cricket: इन खिलाड़ियों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

1.सचिन तेंदुलकर – 34357 रन

2. कुमार संगकारा- 28016 रन

3.रिकी पोंटिंग – 27483 रन

4. महेला जयवर्धने – 25957 रन

5. जैक कालिस – 25534 रन

6. विराट कोहली – 24881 रन

Virat Kohli against New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली के आंकड़े

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली वैसे तो हर टीम के सामने ही शानदार परफॉर्म करते हैं। लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को धोना उन्हें बेहद पसंद है और उनकी वे अकेले ही कमर तोड़ देते हैं। विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 पारियों में बल्लेबाजी की है। इसमें से उन्होंने 5 शतक जड़े हैं और 8 अर्धशतक भी जड़े हैं। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 59 रनों की औसत से 1378 रन बनाए हैं जिससे ये साफ नजर आता है कि इस सीरीज में भी कोहली के बल्ले से दमदार शॉट्स देखने को मिलेंगे। कोहली अगर इस सीरीज में तीन शतक जड़ देते हैं तो वे सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now