Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

विराट के बेंगलुरु के समाने होगी राहुल की लखनऊ

RCB Vs LGS

RCB vs LGS, IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग में आज लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मैच बेंगलुरु में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खूब रन बनते हैं। ऐसे में इस मैच भी काफी रन बनते देखने को मिल सकते हैं। LSG और RCB पिछले साल दो बार आमने-सामने हुए थे, दोनों बार RCB को जीत मिली थी।

चौके-छक्कों की होगी बौछार

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बेंगलुरु के मैदान की बाउंड्री छोटी है। यहां बल्लेबाजी करना आसान है। पिच से भी गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिलती। लखनऊ और बैंगलोर की टीमों में विस्फोटक बल्लेबाज भरे पड़े हैं, ऐसे में दर्शकों को यहां कई छक्के देखने का मौका मिल सकता है। यहां पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। यहां चेज़ करने वाली टीम का सक्सेस रेट ज्यादा है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का इस सीजन में यह तीसरा मुकाबला होगा। टीम को एक मुकाबले में जीत और एक में हार मिली है। उसने पहले मैच में मुंबई को हराया था। वहीं दूसरे मैच में कोलकाता से हार मिली थी। वहीं लखनऊ का यह चौथा मैच है। टीम ने दो मुकाबले जीते हैं और एक में हार मिली है।

दोंनो टीमों की संभावित प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, माइकल ब्रेसवेल/वनिंदु हसरंगा, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा और आकाश दीप।

लखनऊ सुपरजायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, रोमारियो शेफर्ड/मार्क वुड, क्विंटन डी कॉक, क्रुणाल पंड्या, अमित मिश्रा, यश ठाकुर, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now