Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

विराट के लिए 11 जनवरी का दिन बेहद अहम, इस फोटो में छुपा है कोहली की खुशी का राज

Virat Kohli Daughter Vamika Birthday

IND vs SL: विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के बाद श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज से ब्रेक लिया था, इस दौरान उन्होंने अपने परिवार के साथ समय बिताया और नए साल का जश्न मनाया था। वहीं अब विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से मैदान पर फिर से वापसी करने वाले हैं, लेकिन उससे पहले 11 जनवरी का दिन विराट कोहली के लिए बेहद अहम है। जानिए क्योंकि विराट के लिए यह दिन अहम है।

11 जनवरी को विराट कोहली की बेटी का जन्मदिन

Kullu Dussehra 2026 Celebration

विराट कोहली की बेटी वामिका कोहली का जन्मदिन 11 जनवरी को आने वाला है, जिसके लिए कोहली और अनुष्का शर्मा ने तैयारियां भी कर ली है। कुछ दिन पहले विराट कोहली ने अपनी फैमिली के साथ एक फोटो शेयर किया था, जिसमें विरुष्का अपनी बेटी वामिका के साथ नजर आ रहे हैं।

दो साल की जाएगी विराट की बेटी

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है। इस फोटो में दोनों अपनी बेटी वामिका साथ समुद्र के किनारे चलते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें वामिका भी दौड़ती दिख रही है, खास बात यह है कि 11 जनवरी को विराट की बेटी वामिका दो साल की जाएगी। 11 जनवरी 2021 को वामिका का जन्म हुआ था।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट में विराट कोहली ने लिखा कि ‘भगवान आपने इतनी मेहरबानियां कर दी हैं और आपसे कुछ नहीं चाहिए, मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं।’ विराट की इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now