Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

विराट कोहली जैसा सेलिब्रेशन…सेंचुरी ठोक सरफराज ने मैदान में मारे मुक्के, इमोशनल हो गई फैमिली, देखें वीडियो

PAK Vs NZ Sarfaraz Ahmed Century11

नई दिल्ली: सरफराज अहमद, 35 साल का वो खिलाड़ी जो कुछ दिनों पहले तक टीम में वापसी के लिए संघर्ष कर रहा था, उस बल्लेबाज ने ऐसी धमाकेदार वापसी की कि दुनिया दंग रह गई। पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में सरफराज अहमद ने धमाकेदार सेंचुरी ठोक हाहाकार मचा दिया। उन्होंने ऐसे समय में सेंचुरी जड़ी जब टीम विकेट बचाने के लिए संघर्ष कर रही थी। पाकिस्तान को पांचवें दिन 319 रनों का लक्ष्य दिया गया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के 6 विकेट जल्दी गिर गए थे। इसके बाद सरफराज ने न केवल टीम की जिम्मेदारी उठाई, बल्कि 9 साल बाद सेंचुरी ठोक जता दिया कि उनके बल्ले में कितनी दम बाकी है।

विराट कोहली जैसा सेलिब्रेशन

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सरफराज अहमद ने 72वें ओवर की दूसरी गेंद पर शतक जड़ा। 98 रन बनाकर खेल रहे सरफराज ने जैसे ही शतक जड़ने के लिए दो रन लिए, वह जोश से भर गए। उत्साह से लबरेज सरफराज हवा में उछले और बल्ला लहराते हुए रन पूरा किया। इसके बाद उन्होंने विराट कोहली के जैसे सेलिब्रेशन किया।

मैदान में मारे मुक्के, विराट कोहली की दिलाई याद

वे घुटनों के बल बैठे और मैदान में मुक्के मारने लगे। उनकी ये सेंचुरी देख कराची का नेशनल स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। वहीं स्टेंड्स में बैठी उनकी फैमिली भी इमोशनल हो गई। उन्होंने एक दूसरे को शानदार शतक की बधाई दी। दूसरी ओर पाकिस्तान की पूरी टीम भी जोश से भर गई। कप्तान बाबर आजम समेत टीम के सभी खिलाड़ियों ने स्टेंडिंग ओवेशन देकर सरफराज का उत्साह बढ़ाया। विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ टी 20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में जीत के बाद मैदान पर मुक्के मारकर सेलिब्रेट किया था।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now