Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

विराट कोहली के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस साल टूटना तय

Published on: 10 January 2023
Virat K 1

IND vs SL: विराट कोहली ने वनडे इंटरनेशनल में अपना 45वां शतक लगा दिया है। साल 2023 की शुरुआत अच्छी हो गई है। श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे वनडे सीरीज के पहले मैच में विराट के बल्ले से बड़ी इनिंग आई है। भारत ने पहले वनडे मैच में श्रीलंका के खिलाफ 373 का स्कोर बनाया है।  विराट कोहली ने 113 रनों की पारी खेली।

वनडे में ये विराट का लगातार दूसरा शतक है। बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में विराट से सेंचुरी जड़ी थी। उनके फॉर्म को देखकर लग रहा है कि इस साल सचिन तेंदुलकर का महान रिकॉर्ड टूटने वाला है। सचिन के नाम वनडे में 50 शतकों का रिकॉर्ड है। विराट ने 45 सेंचुरी बना लिए हैं।

इस साल टूट जाएगा सचिन का वनडे में 50 शतकों का रिकॉर्ड

टीम इंडिया को इस साल वर्ल्ड कप से पहले ज्यादातर वनडे मैच खेलने हैं। श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और इसके बाद एशिया कप में खेलना है। ऐसे में विराट सचिन का 50 शतकों का रिकॉर्ड आराम से तोड़ सकते हैं। अक्टूबर से भारत में 50 ओवरों का वर्ल्ड कप भी खेला जाना है।

विराट के खेली तेज पारी

विराट कोहली 87 गेंदों पर 113 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 87 बॉल खेलीं। अपनी पारी में विराट कोहली ने 12 चौके और 1 छक्का लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 130 के करीब रहा। 50 प्रतिशत रन चौके और छक्के से आए हैं। विराट कोहल के अलावा रोहित शर्मा ने 83 रन की पारी खेली। 47वां वनडे अर्धशतक बनाकर आउट हुए। जबकि शुभमन गिल (70 रन) ने 5वां अर्धशतक बनाया। श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर आउट हुए।

वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक

सचिन तेंदुलकर- 463 मैच, 49 शतक
विराट कोहली- 266 मैच, 45 शतक
रोहित शर्मा- 236 मैच, 29 शतक

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

सचिन तेंदुलकर- 664 मैच, 100 शतक
विराट कोहली- 484 मैच, 73 शतक
रिकी पोंटिंग- 560 मैच, 71 शतक

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now