Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

विराट कोहली से लेकर एमएस धोनी तक, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं हमारे क्रिकेटर्स

Indian Cricketers Educational Qualification Virat Kohli Ms Dhoni Sachin Tendulkar Hardik Pandya

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की 10वीं की मार्कशीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ये मार्कशीट इसलिए भी खास है क्योंकि इन दिनों बोर्ड के रिजल्ट्स आ रहे हैं, ऐसे में कम अंक पाने वाले स्टूडेंट्स को कोहली की ये मार्कशीट मोटिवेट कर सकती है। दरअसल, कोहली पढ़ाई में उतने अच्छे नहीं थे, लेकिन जब वे क्रिकेटर बने तो इतिहास रचते गए। न सिर्फ कोहली, बल्कि टीम इंडिया के कई क्रिकेटर्स बहुत ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं, लेकिन वे अपनी लाइफ में इतने सक्सेसफुल हुए कि एक के बाद एक रिकॉर्ड्स के नंबरों में अव्वल आते गए। आइए जानते हैं विराट कोहली से लेकर एमएस धोनी तक हमारे क्रिकेटर्स कितने पढ़े-लिखे हैं…

10वीं पास भी नहीं हैं सचिन तेंदुलकर

Kullu Dussehra 2026 Celebration

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर आज टेस्ट हो या वनडे, हर जगह नंबरों के मामले में नंबर 1 हैं, लेकिन पढ़ाई की बात करें तो वह 10वीं पास भी नहीं हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए महज 16 साल की उम्र में ही डेब्यू किया था, जिसके चलते उन्हें पढ़ाई भी छोड़नी पड़ी। टीम इंडिया के सबसे सफलतम कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो उन्होंने सिर्फ 12वीं तक ही पढ़ाई की है। धोनी ने रांची के जेवियर कॉलेज में बीकॉम में एडमिशन लिया था, लेकिन क्रिकेट में व्यस्त रहने के चलते बीच में ही पढ़ाई छोड़नी पड़ी। ये वही धोनी हैं जिन्होंने भारत को टी-20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और चैंपियन ट्रॉफी का खिताब दिलाया था।

सिर्फ नौवीं क्लास तक पढ़े हैं हार्दिक पांड्या

किंग कोहली ने भी क्रिकेट के लिए बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। वह सिर्फ 12वीं तक ही पढ़ पाए, लेकिन आज उनके आंकड़े उनकी सफलता की गवाही देते हैं। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी बहुत ज्यादा नहीं पढ़ सके। वह सिर्फ 9वीं तक ही पढ़े थे, इसके बावजूद हार्दिक ने अपने करियर में कई नए कीर्तिमान बनाए। आज उन्हें टीम इंडिया का नेतृत्व करते भी देखा जा सकता है। शिखर धवन ने 12वीं तक पढ़ाई की, लेकिन वह कभी कॉलेज नहीं जा पाए। धवन ने दिल्ली के सेंट मार्क्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पश्चिम विहार से पढ़ाई की है।

इन क्रिकेटर्स ने यहां तक की है पढ़ाई

  • युवराज सिंह- 12वीं तक
  • वीरेंद्र सहवाग- ग्रेजुएशन, जामिया मीलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी
  • अनिल कुंबले- मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • सौरव गांगुली- ग्रेजुएशन, सेंट जेवियर्स कॉलेज
  • राहुल द्रविड़- एमबीए, सेंट जोसेफ कॉलेज

डिस्क्लेमर: यहां पर जिन क्रिकेटर्स की शैक्षणिक संस्थान की जानकारी दी गई है, वह इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के आधार पर है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now