Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

Womens IPL Auction 2023 Live: मुंबई ने हरमनप्रीत कौर को खरीदा, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

[ad_1]

Womens IPL Auction 2023 Live: महिला आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी जारी है। टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी करोड़पति हो गई हैं। हरमनप्रीत को मुंबई इंडियंस ने 1.80 करोड़ रुपए में खरीदा है। हरमनप्रीत के लिए बोली का लंबा दौर चला, लेकिन आखिर में बाजी मुंबई इंडियंस ने मारी।

बनाया जा सकता है कप्तान

खास बात यह है कि हरमनप्रीत कौर फिलहाल टीम इंडिया की कप्तान हैं। ऐसे में जैसे ही उन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीदा, तो इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि मुंबई टीम इंडिया की कप्तान को अपनी टीम का कप्तान भी बना सकती है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें:  जब देबिका स्तनों से दूध निकालकर पैकेट्स में पैक करती है... तो दिल पिघलने लगता है

टीम इंडिया स्टार प्लेयर हरमनप्रीत कौर

बता दें कि हरमनप्रीत कौर टीम इंडिया की स्टार प्लेयर हैं। उन्हें ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए जाना जाता है। मुंबई ने हरमनप्रीत कौर पर 1.80 करोड़ रुपए का दांव लगाया है। वह पहले सेट के खिलाड़ियों में शामिल थी।

हरमनप्रीत कौर का टी-20 करियर

टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 147 टी-20 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 2956 रन बनाए हैं। हरमन ने टी-20 में एक शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं। हरमन टीम इंडिया की शानदार बल्लेबाज मानी जाती हैं। ऐसे में अब उनका जलवा महिला आईपीएल में भी देखने को मिलेगा।

[ad_2]

Source link

इसे भी पढ़ें:  मेग लेनिंग ने खेली तूफानी पारी, दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को दी मात
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment