Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘ये एक बड़ी श्रृंखला है और..’ भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पैट कमिंस ने भरी हुंकार, बताया अपना प्लान

Untitled3 2

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज अब खत्म हो गई है। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा और टीम ने 2-0 से सीरीज जीत ली। इसके बाद अब कंगारुओं की टीम भारत के खिलाफ सीरीज के लिए तैयार हो गई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर सीरीज का आयोजन 9 फरवरी से किया जाएगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ये सीरीज भारतीय टीम के लिए जीतना बेहद जरूरी है क्योंकि इससे ही टीम का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप में सिलेक्शन पक्का होगा लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम भी आसानी से हार नहीं मानने वाली है। टीम के कप्तान पैट कमिंस ने भारत के खिलाफ सीरीज के लिए पहले से ही स्ट्रेटजी बता दी है और कमिंस की बातों से ये लगता है कि वे साउथ अफ्रीका की सीरीज से ही इसकी तैयारी कर रहे थे।

दो स्पिनर के साथ उतरेगी ऑस्ट्रेलिया की टीम

पैट कमिंस ने साफ कर दिया है कि भारत में उनके दो स्पिन गेंदबाज एश्‍टन एगर और नाथन लियन ऑस्‍ट्रेलिया के लिए सबसे अहम कड़ी साबित होंगे। कमिंस ने मैच के बाद कहा, यह बड़ी श्रृंखला है और हम अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम उतारना चाहते हैं।’

भारत दौरे को ध्यान में रखकर एगर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में उतारा गया। कमिंस ने कहा ‘एगर बायें हाथ का स्पिन गेंदबाज है और वह भारत जरूर जायेगा। हमने उसे ट्रायल के लिये टीम में नहीं रखा था। भारत की विकेट अलग है और वहां ऐसा गेंदबाज काफी उपयोगी साबित होता है।’

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now