Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘ये साजिश है’ Babar Azam के समर्थन में कूदे पाकिस्तानी फैंस और क्रिकेटर्स, इमाम उल हक ने बदली अपनी प्रोफाइल फोटो

Babar Azam PAK Vs NZ T20 World Cup 2022

Babar Azam Scandal: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी और कप्तान बाबर आजम के लिए परेशानियों का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान की सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार झेलने के बाद उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच वे एक और बड़ी परेशानी में फंस गए हैं जहां से निकलना उनके लिए मुश्किल है। दरअसल बाबर के निजी चैट और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसके साथ ही उनके ऊपर आरोप लगाया जा रहा है कि साथी खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड के साथ उनका अफेयर था। हालांकि इसे उनके फैंस और दिग्गज क्रिकेटर्स सिरे से खारिज कर रहे हैं और बाबर के समर्थन में सोशल मीडिया पर जमकर ट्वीट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रैंड हुआ #WeStandWithBabar

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बाबर आजम के वीडियो लीक होने के बाद जहां एक ओर कुछ लोग उन्हें कप्तानी से हटाने की बात कर रहे हैं वहीं दूसरी और एक बड़ी संख्या में उनके फैंस और दिग्गज क्रिकेटर्स उनके समर्थन में ट्वीट और फोटो शेयर कर रहे हैं। फैंस द्वारा इन आरोपों को गलत ठहराया जा रहा है। फैंस ने दावा किया है कि यह उनकी छवि खराब करने के लिए बाबर के खिलाफ एक साजिश है।

इसी के साथ ट्विटर पर #WeStandWithBabar और #StayStrongerBabarAzam जैसे हैशटैग भी ट्रेंड होने लगा है। वहीं कुछ अन्य लोगों का यह भी कहना है कि, वीडियो को मॉर्फ किया गया है और स्टार बल्लेबाज के खिलाफ झूठ नहीं फैलाने का आग्रह भी किया जा रहा है। इसी बीच पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी इमाम-उल-हक और बाबर के दोस्त ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी डीपी चेंज कर ली है। उन्होंने अपनी प्रोफाइल में बाबर आजम का फोटो लगाया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो

दरअसल रविवार की देर रात इंस्टाग्राम पर ईशा राजपूत नाम के हैंडल से कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए गए और दावा किया गया कि इसमें जो शख्स नजर आ रहा है वह पाकिस्तान का कप्तान बाबर आजम ही है। इन तस्वीरों और वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि तुमने जो किया, तुमको वही मिले। इस वीडियो में बाबर को अपने साथी खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक बाते करते बताया जा रहा है और वीडियो की माने तो बाबर ये भी कहते हैं कि अगर वह उनके साथ बातचीत जारी रखती हैं तो टीम में उनके ब्वायफ्रेंड की जगह बनी रहेगी। हालांकि इन दावों पर बाबर आजम का कोई भी रियेक्शन अभी तक नहीं आया है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now